फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Soybean milk and soy cheese will fight malnutrition

कुपोषण से लड़ेगा सोयाबीन का दूध और सोया पनीर

Sun, 17 Jan 2021 11:43 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Soybean milk and soy cheese will fight malnutrition
आईवीआरआई - फोटो : सोशल नेटवर्क

आईवीआरआई के कृषि विज्ञान केंद्र ने प्रशिक्षण देना शुरू किया
विज्ञापन

विशेषज्ञों बोले- गाय व भैंस के दूध की तरह ही फायदेमंद है यह पनीर-दूध

बरेली। भारतीय पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान केंद्र (आईवीआरआई) के कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ रोजगार के अवसर बढ़ाते हुए सोयाबीन से दूध और पोया पनीर बढ़ाने की ट्रेनिंग दे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि सोयाबीन से बनने वाला दूध और पनीर स्वास्थ्य के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होगा।
हाल ही में कृषि विज्ञान केंद्र की गृह विज्ञान इकाई के द्वारा सोयाबीन का दूध, पनीर और अन्य उत्पाद बनाने का दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया था। कोरोना गाइडलाइन की वजह से कार्यक्रम में ‘एक उम्मीद’ नाम के स्वयं सहायता समूह से केवल सात महिलाओं को ही सम्मिलित किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं एवं बच्चों में बढ़ती हुई कुपोषण की समस्या की ओर उनका ध्यान आकर्षित करना था। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र की गृह विज्ञान इकाई की विषय विशेषज्ञ डॉ. रंजना गुप्ता ने महिलाओं को बताया कि आजकल भोजन में प्रोटीन की कमी ही कुपोषण का मुख्य कारण है। इस समस्या का एक समाधान है- सोयाबीन का खानपान में प्रतिदिन उपयोग। सोयाबीन प्रोटीन का एक बहुत ही सस्ता एवं आसानी से उपलब्ध श्रोत है। एक किलो सोयाबीन से लगभग सात लीटर सोयाबीन का दूध और डेढ़ किलो पनीर तैयार हो जाता है, जिसमें पोषक तत्वों की मात्रा गाय व भैंस के दूध के लगभग बराबर ही होती है। वसा की मात्रा बिल्कुल नहीं होती है। इन कारणों से सोयाबीन का दूध बीमार व बुजुर्गों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने स्वयं सोयाबीन का दूध और पनीर के साथ बची हुई दाल से सोया हलवा आदि तैयार किया, जिसे खूब पसंद किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान (भोपाल) की ओर से पनीर बनाने का भी खास प्रशिक्षण दिया गया, ताकि दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाएं इससे अपने व्यवसाय के रूप में अपना सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed