{"_id":"5bf706bbbdec22416c13d999","slug":"son-of-ex-policeman-involved-in-liquor-smuggling-arrested-with-others","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड दरोगा का बेटा करता था शराब की तस्करी, साथ में दो और गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड दरोगा का बेटा करता था शराब की तस्करी, साथ में दो और गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : File Photo
गुरुवार शाम उसहैत पुलिस ने रिजौला गांव के पास एक डीसीएम में लदी 550 पेटी हरियाणा ब्रांड की शराब पकड़ी। उसके आगे चल रही एक कार भी पकड़ी। साथ ही एक रिटायर्ड दरोगा के बेटे समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
एसओ राजीव कुमार को गुरुवार शाम करीब पांच बजे सूचना मिली कि रिजौला गांव के पास एक डीसीएम से हरियाणा की शराब ले जाई जा रही है। शराब तस्कर डीसीएम के आगे एक कार से चल रहे हैं। सूचना मिलते ही एसओ राजीव कुमार ने पुलिस टीम के साथ दोनों वाहनों की घेराबंदी कर दी और मौके से तीन लोगों को दबोच लिया।
विज्ञापन
पुलिस दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने ले गई, जहां दोनों वाहनों से करीब 550 पेटी शराब निकली। पकड़ा गया डीसीएम चालक पवन कुमार हरियाणा के यमुनानगर जनपद में खिदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम कुटीपुर निवासी है जबकि ग्राम रिजौली निवासी धर्मवीर और म्याऊ निवासी अरविंद शराब तस्कर बताए गए हैं।
विज्ञापन
अरविंद रिटायर्ड दरोगा का बेटा है। एसओ राजीव कुमार के मुताबिक अरविंद शराब तस्कर है। तीनों यह शराब सप्लाई करने जा रहे थे कि तभी पकड़े गए। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।