फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Someone threw stone at car of BJP MLA Salona Kushwaha in Shahjahanpur

Shahjahanpur: विधायक सलोना कुशवाहा हमले की आशंका, शीशा टूटने पर मचा हड़कंप; मौके पर पड़ा मिला पत्थर

Sat, 14 Oct 2023 10:54 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: श्याम जी. Updated Sat, 14 Oct 2023 10:54 PM IST
सार

भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा की कार पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। इससे कार का शीशा टूट गया। मौके पर पहुंची पुलिस को एक पत्थर पड़ा मिला है। 
 

विज्ञापन
Someone threw stone at car of BJP MLA Salona Kushwaha in Shahjahanpur
भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर जिले की तिलहर विधानसभा से भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा की कार पर किसी ने पत्थर फेंक दिया। इससे कार का शीशा टूट गया। खतरा भांपकर वह गाड़ी को आगे निकाल ले गईं। साथ में गनर होने के चलते वापस लौटीं, लेकिन वहां कोई नहीं मिला। मौके पर पहुंची पुलिस को एक पत्थर पड़ा मिला है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा विधायक सलोना कुशवाहा शुक्रवार को छतेनी गांव से कथा सुनकर घर लौट रही थी। करीब साढ़े छह बजे निगोही थाना क्षेत्र के गिरगिचा चीनी मिल से दो सौ मीटर पहले तेज गति से आई कोई चीज उनकी गाड़ी से टकराई, जिससे उनकी कार का शीशा चकनाचूर हो गया। जोरदार आवाज होने के चलते गनर पीयूष के कान सुन्न हो गए। खतरे की आशंका के बीच चालक कार को आगे निकाल ले गया। विधायक के साथ गनर होने के चलते कार वापस लेकर आईं। आसपास के इलाके की तलाशी ली गई। सूचना पर निगोही थाना पुलिस भी आ गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ लोगों ने फायर होने की बात भी बताई। पुलिस ने मामले की जांच की तो एक पत्थर पड़ा मिला है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल और सीओ सदर अमित चौरसिया ने मौका-मुआयना किया है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि विधायक की कार का बीच का शीशा टूटा है। मामले की जांच में एक पत्थर पड़ा मिला है। संभावना है कि यही लगा होगा। मामले की जांच की जा रही है। वहीं, विधायक सलोना कुशवाहा का कहना है कि कार पर काफी तेज गति से कोई चीज आकर टकराई। गनर के कान सुन्न पड़ गए। फोरेंसिक जांच में पूरी  स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed