{"_id":"68fd42963b3a55658f03df22","slug":"snow-warriors-achieved-success-in-the-countrys-border-internal-security-and-adventure-sports-bareilly-news-c-4-vns1074-752614-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: देश की सीमा, आंतरिक सुरक्षा, साहसिक खेलों में हिमवीराें ने हासिल की उपलब्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: देश की सीमा, आंतरिक सुरक्षा, साहसिक खेलों में हिमवीराें ने हासिल की उपलब्धि
विज्ञापन
बरेली। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के जवान लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक फैली भारत-चीन सीमा पर डटे हुए हैं। देश के भीतर आंतरिक सुरक्षा का मोर्चा हो या नक्सल प्रभावित क्षेत्र, हिमवीर वहां भी डटे हैं। मार्शल आर्ट, पर्वतारोहण, राफ्टिंग, स्कीइंग व अन्य साहसिक खेलों में भी तमाम उपलब्धियां हासिल की हैं। ये बातें शुक्रवार को क्षेत्रीय मुख्यालय और तृतीय वाहिनी बुखारा कैंप की ओर से आयोजित आईटीबीपी के 64वें स्थापना दिवस पर उप महानिरीक्षक अवनीश ने कहीं।
उप महानिरीक्षक ने कहा कि देश के प्रमुख लोगों की सुरक्षा में भी हिमवीर मुस्तैद हैं। हिमवीरों को पूर्ण निष्ठा और समर्पण की भावना से ड्यूटी निभाने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों को प्रशस्तिपत्र प्रदान किए। मिठाई वितरित की। इससे पूर्व तृतीय वाहिनी ने परेड ग्राउंड में उप महानिरीक्षक को सलामी दी। परेड की कमान सेनानी कमलेश पांडेय ने संभाली।
इस दौरान आईटीबीपी के पूर्व सैनिकों को भी पुरस्कार दिए गए। यहां तृतीय वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी जगमोहन उपाध्याय, क्षेत्रीय मुख्यालय के द्वितीय कमान उत्तम ठाकुर समेत आईटीबीपी के अधिकारी और हिमवीर परिवार समेत मौजूद रहे। ब्यूरो