फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smuggler Nahne Langra surrenders in court after dodging the police in Bareilly

Bareilly News: पुलिस को चकमा देकर तस्कर नन्हे लंगड़ा ने किया समर्पण, एक साल से चल रहा था फरार

Sat, 25 Nov 2023 07:32 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 25 Nov 2023 07:32 AM IST
सार

फतेहगंज पश्चिमी निवासी नन्हे लंगडा उर्फ रियासत एक साल से थाना फरीदपुर से स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस उसे तलाश कर रही थी, लेकिन वह चकमा देकर अदालत पहुंच गया। 

विज्ञापन
Smuggler Nahne Langra surrenders in court after dodging the police in Bareilly
आरोपी नन्हे लंगड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में फरीदपुर और फतेहगंज पश्चिमी थाने से वांछित चल रहे तस्कर नन्हे लंगड़ा उर्फ रियासत ने पुलिस को चकमा देकर शुक्रवार को एनडीपीएस कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस उसे पकड़ने अदालत पहुंची थी लेकिन वकीलों की भीड़ के साथ वह कोर्ट में घुस गया। अब पुलिस उसे रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।

विज्ञापन


फतेहगंज पश्चिमी निवासी नन्हे लंगडा उर्फ रियासत एक साल से थाना फरीदपुर से स्मैक तस्करी के मामले में फरार चल रहा था। 29 अक्टूबर को फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने 15 ग्राम स्मैक के साथ कस्बा के रहमतुल्ला को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। उसने स्मैक नन्हे लंगड़ा की बताई थी। इस वजह से पुलिस ने नन्हे लंगड़ा का नाम भी मुकदमे में शामिल किया था। दोनों थानों की पुलिस उसे तलाश कर रही थी।
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि गिरफ्तारी के डर से नन्हे लंगड़ा ने कोर्ट में समर्पण की तैयारी की थी। सूचना पर फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने कचहरी के गेट के पास मोर्चाबंदी की थी पर आरोपी चकमा देकर अंदर घुस गया। वहां वह अपने वकील के साथ एडीजी-9 एनडीपीएस एक्ट की अदालत में पेश हो गया। कोर्ट ने उसे छह दिसंबर तक न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति हो चुकी सील
डेढ़ साल पहले नन्हे लंगड़ा की एक करोड़ से ज्यादा की संपत्ति पुलिस ने सील कर दी थी। उसका घर व दुकानें आज भी सील हैं। फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में सबसे पहले उसी का आशियाना बरातघर ध्वस्त किया गया था। इसके बाद वह परिवार समेत फरार हो गया था। तब से वह रिश्तेदारों व गुर्गों के जरिये धंधा करा रहा था। खुद दूसरे शहरों में छिपकर रहता था।

एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने कहा कि स्मैक और अफीम तस्करी के कई मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है। नन्हे लंगड़ा भी पुलिस की दबिश की वजह से ही कोर्ट में हाजिर हुआ है। उसके खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसका रिमांड लेकर पूछताछ करेगी।

स्मैक रखने के दो आरोपियों की जमानत नामंजूर
स्मैक रखने के दो आरोपियों की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। अभियुक्त कासिम शेख व सलीम उल्ला उर्फ बाली को बारादरी पुलिस ने पांच अक्तूबर को पीलीभीत बाइपास स्थित तुलसी नगर के पास से गिरफ्तार किया था। 

कासिम शेख के पास से 400 ग्राम व सलीम उल्ला उर्फ बाली के पास से 603 ग्राम स्मैक बरामद हुई थी। अभियुक्तों की ओर से जमानत अर्जी लगाई गई, जिसका विरोध सरकारी वकील निशा शर्मा ने किया। कोर्ट ने दोनों अभियुक्तों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed