{"_id":"6a417f6d82de080ba50bba5f","slug":"smuggler-arrested-with-two-kilograms-of-opium-bareilly-news-c-4-bly1053-914572-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दो किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दो किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
हाफिजगंज (बरेली)। एसटीएफ और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य को दो किलो अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ के एएसपी अब्दुल कादिर ने बताया कि कुछ समय से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। टीम गठित कर कार्रवाई की गई। मुखबिर ने सूचना दी तो थाना हाफिजगंज पुलिस के साथ लभेड़ा टोल प्लाजा से करीब 150 मीटर आगे पीलीभीत रोड पर घेराबंदी की गई। यहां एक आरोपी को ऑटो समेत गिरफ्तार किया गया, जिसकी तलाशी के दौरान टीम ने दो किलो अफीम, एक मोबाइल फोन, डेबिट कार्ड और आधार कार्ड व एक ऑटो बरामद किया।
आरोपी ने अपना नाम राजेश कुमार और खुद को सुभाषनगर का निवासी बताया। उसने बताया कि वह झारखंड से अफीम लाकर पीलीभीत, शाहजहांपुर, खटीमा और उत्तराखंड के अन्य क्षेत्रों में ऊंचे दाम पर बेचता था। एएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना हाफिजगंज में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।