फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smuggler absconds after breaking the police maze

Bareilly News: पुलिस का चक्रव्यूह तोड़कर तस्कर फरार

Sun, 02 Feb 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Smuggler absconds after breaking the police maze
सिरौली/रामनगर। शनिवार शाम पुलिस का चक्रव्यूह तोड़कर तस्कर फरार हो गए। पुलिस की सारी घेराबंदी धरी की धरी रह गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि अलीगंज रोड से सिरौली की ओर से दो तस्करों की संदिग्ध चार पहिया वाहन गुजर रही हैं। सूचना पर थानाध्यक्ष प्रयागराज सिंह ने पुलिस बल के साथ तस्करों को पकड़ने के लिए चक्रव्यूह बनाया, जब तक पुलिस संभलती, तब तक तेज रफ्तार से दोनों गाड़ियां आती नजर आईं, लेकिन पुलिस बल को देखकर दोनों गाड़ियों के चालक मुड़कर अलीगंज की तरफ भागने लगे। पुलिस ने भी उनके पीछे अपनी गाड़ियां लगा दीं। शिवपुरी, गुलड़िया पुलिस पिकेट को सूचना देकर सतर्क कर दिया। वहां रोड पर तैनात पुलिस ने डीआरएम काॅलेज के पास ट्रैक्टर-ट्रालियां खड़ी कर दी। इसके बाद दोनों वाहन चालक पुलिस की परवाह किए बगैर कट मारकर गाड़ियां फिर सिरौली की ओर दौड़ा दीं और शाहबाद की ओर निकल गईं। शाहबाद रामपुर पुलिस को सूचना देकर उनके पीछे गाड़ियां लगाईं गईं, तब तक दोनों गाड़ियों पर सवार तस्कर आगे निकल चुके थे। इसमें बाइक से पीछा कर रहे सिपाही गौरव के हाथ में चोट लग गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed