फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Smack smuggler Rifaqat's property worth eight and a half crores sealed

स्मैक तस्कर रिफाकत की साढ़े आठ करोड़ी की संपत्ति सील

Tue, 08 Mar 2022 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Smack smuggler Rifaqat's property worth eight and a half crores sealed
फतेहगंज पश्चिमी में बारादरी पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

फतेहगंज पश्चिमी। एसएसपी के आदेश पर एएसपी साद मियां की अगुवाई में बारादरी पुलिस ने फतेहगंज पश्चिमी में स्मैक तस्कर रिफाकत अली की करीब साढ़े आठ करोड़ की चल अचल संपत्ति सील की है। चेतावनी बैनर टांगकर संपत्ति को खरीदने और खुर्दबुर्द नहीं करने की हिदायत दी है।
फतेहगंज पश्चिमी के मोहल्ला सराय निवासी रिफाकत अली ने पिछले एक दशक में स्मैक तस्करी के धंधे से करोड़ों की चल अचल संपत्ति बनाई है। रिफाकत के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी, बहेड़ी और बारादरी थाना में 12 मुकदमे दर्ज है। इनमें फतेहगंज पश्चिमी में नौ, बहेड़ी में एक और बारादरी में दो मुकदमे हैं। रिफाकत को बारादरी पुलिस ने जेल में भेजा है।
विज्ञापन

रिफाकत का स्मैक का धंधा झारखंड से लेकर राजस्थान तक चल रहा था। पिछले समय दिल्ली में 80 करोड़ की स्मैक कर साथ उसका गुर्गा पकड़े जाने की चर्चा खूब चली थी। अपराधियों पर शिकंजा कसने अभियान के तहत रिफाकत की करीब साढ़े आठ करोड़ की संपत्ति सील की गई है। सोमवार को एएसपी साद मियां खान की अगुवाई में बारादरी पुलिस ने दल बल के साथ फतेहगंज पश्चिमी पहुंचकर मुख्य बाजार में दो दुकानें, ब्लॉक कार्यालय के सामने व्यवसायिक प्लाट, गांव गौतारा में करीब तीन हेक्टेयर से अधिक जमीन, हाईवे पर 378 वर्गमीटर प्लाट आदि पर कब्जा करके अपना बैनर लगा दिया। ढोल नगाड़े बजाकर लाउडस्पीकर से चेतावनी दी गई कि कोई भी इस संपत्ति को न ही खरीदने और न ही खुर्दबुर्द करने की कोशिश करे। किसी ने ऐसा किया तो उसके साथ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा पुलिस ने रिफाकत के सभी बैंक अकाउंट और परिजन के नाम कारें और बाइक को भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed