{"_id":"66e6378ac143e8fb5a0e2fd8","slug":"slight-relief-from-heavy-rain-after-72-hours-sunshine-comes-out-bareilly-news-c-4-lko1018-481475-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: 72 घंटे बाद भारी बारिश से हल्की राहत, निकली धूप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: 72 घंटे बाद भारी बारिश से हल्की राहत, निकली धूप
विज्ञापन
- पश्चिमी विक्षोभ की घटी सक्रियता, तापमान में बढ़त से सताएगी उमस
बरेली। बुधवार शाम से जारी बारिश का दौर 72 घंटे बाद शनिवार को थमा। हल्के मंडराते बादलों से दोपहर में रिमझिम के बाद मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विभाग से जारी बुलेटिन में बरेली यलो और ऑरेंज अलर्ट से बाहर हो गया है। 20 सितंबर तक बारिश के आसार बेहद कम हैं।
मौसम विभाग से जारी रिपोर्ट के अनुसार महज तीन दिन में जिले में करीब दो सौ मिमी बारिश हुई। हालांकि, अब पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता कम हो गई है। मानसून अब पूर्वोत्तर भारत की ओर बढ़ गया है। जिससे बारिश का आसार भी कम हो गया है। 20 सितंबर तक हल्के, घने बादल मंडराएंगे पर बारिश के अनुकूल माहौल यानी निम्न वायुदाब का क्षेत्र नहीं बनेगा। विशेषज्ञ अतुल के मुताबिक बरेली में उच्च वायुदाब बन गया है। शुक्रवार को दिन में हल्की धूप निकली और बादल भी मंडराते रहे। दोपहर में कुछ इलाकों में रिमझिम हुई। 24 घंटे में 24 मिमी बारिश दर्ज हुई।
अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 27.4 डिग्री और न्यूनतम सामान्य से तीन डिग्री कम 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमर उजाला ब्यूरो
--
27.4
22.0
धूप निकलेगी। बादल मंडराएंगे। बारिश के आसार हैं।
सूर्योदय 5:57 बजे
सूर्यास्त 6:17