{"_id":"679e8840c4dfe77330058722","slug":"six-people-found-in-possession-of-government-land-report-filed-bareilly-news-c-4-1-bly1039-572464-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सरकारी जमीन पर मिला छह लोगों का कब्जा, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सरकारी जमीन पर मिला छह लोगों का कब्जा, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
मीरगंज। थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली में एडीएम सिटी के नेतृत्व में राजस्व टीम ने पैमाइश की तो सरकारी जमीन पर छह लोगों का कब्जा मिला। लेखपाल अनिल कुमार ने लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के तहत मामला पंजीकृत कराया है।
29 जनवरी को डीएम ने तहसील का निरीक्षण किया, जिसमें तहसीलदार कोर्ट में दायर याचिका धारा 67 के अंतर्गत नबी अहमद बनाम ग्राम समाज की पत्रावली देखी तो आदेश में खाद के गड्ढों में कोई कब्जा नहीं होना दर्शाया गया था। लेखपाल से बात की तो तो पता चला कि उस पर अवैध कब्जा कर पक्के निर्माण कर लिए गए।
जिलाधिकारी ने मौके पर जाकर देखा तो कब्जा मिला। उनके आदेश पर इरशाद और अनवार हुसैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। डीएम ने इस प्रकरण की जांच एडीएम सिटी को सौंपी। उन्होंने मौके पर जाकर पैमाइश कराई तो छह जगहों पर इरफान, आसिफ जाविर कुरैशी, अब्दुल हकीम, नबी अहमद और रजा हुसैन निवासी सिंधौली का कब्जा मिला। संवाद