फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Six parks will be beautified, laser light will be installed in Akshar Vihar

छह पार्कों का होगा सौंदर्यीकरण, अक्षर विहार में लगेगी लेजर लाइट

Wed, 08 Dec 2021 01:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Six parks will be beautified, laser light will be installed in Akshar Vihar
स्मार्ट सिटी की बैठक लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
होली, दीवाली और अन्य त्योहारों पर पार्क में होगा मल्टी मीडिया लेजर शो का आयोजन
विज्ञापन

बरेली। स्मार्ट सिटी के निदेशक मंडल की अहम बैठक मंगलवार को कमिश्नरी सभागार में हुई। इस दौरान शहर के छह पार्कों के सौंदर्यीकरण समेत अक्षर विहार पार्क में लेजर लाइट लगाने का प्रस्ताव मंजूर हुआ।
बैठक में सुभाष नगर, अक्षर विहार, जवाहर लाल, अग्रसेन, गांधी पार्क और गांधी उद्यान पार्क के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। अक्षर विहार में 22 फुट ऊंचे मल्टी मीडिया लेजर शो के प्रस्ताव पर सहमति हुई। बता दें कि लेजर शो खास मौके पर किया जाएगा। होली, दिवाली की थीम लेजर शो में संगीत समेत पेश की जाएगी। स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को दर्शाता हुआ लाइट एंड साउंड शो पुरानी जेल में भी प्रदर्शित किया जाएगा। इस पर भी सभी ने सहमति जताई। गांधी उद्यान के म्यूजिकल फाउंटेन के पास सीटिंग निर्माण की मंजूरी दी गई।
विज्ञापन

मेजर रोड प्रोजेक्ट के तहत सड़कों पर अंडरग्राउंड इलेक्ट्रिक केबल लाइन का प्रस्ताव, नगर निगम पब्लिक लाइब्रेरी को डिजिटल बनाने का प्रस्ताव, पुरानी जेल के पास स्थित राइफल क्लब में अंतरराष्ट्रीय मानक के तहत शूटिंग रेंज स्थापित करने समेत क्लब के कायाकल्प के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी गई। स्टेडियम में मल्टीपरपज हाल के निर्माण कार्य के लिए भी औपचारिक स्वीकृति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर आर रमेश कुमार ने सभी प्रस्तावित कार्यों को पूरा किए जाने की समयावधि निर्धारित करने के निर्देश दिए। बरेली की पहचान को बरकरार रखते हुए सभी निर्माण कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने निर्माण कार्य में प्रयोग की जाने वाली सामग्री मानक अनुसार आपूर्ति की जा रही है या नहीं, इसके निरीक्षण के निर्देश दिए। कहा कि निर्माण में गुणवत्ता से किसी स्तर पर भी समझौता नहीं किया होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed