{"_id":"61ded3ad0bd05260352d46c2","slug":"six-miscreants-of-the-gang-who-ran-away-after-stealing-in-bihar-arrested-bareilly-news-bly472271478","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार में चोरी कर भागे गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार में चोरी कर भागे गैंग के छह बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना राम चंद्र मिशन पुलिस की हिरासत में अंतरराज्यीय नकबजन गैंग के छह सदस्य। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। थाना रामचंद्र मिशन, एसओजी एवं बिहार पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 11 लाख से ज्यादा रुपये, भारी मात्रा में चांदी के जेवरात एवं असलाह बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपियों ने पूर्वांचल एवं बिहार में कई चोरियों की वारदात कबूली हैं।
पुलिस अधीक्षक एस. आनंद ने बताया कि एसओजी को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि मूल रूप से शाहजहांपुर का रहने वाला नकबजनों का एक गैंग इस समय बिहार में सक्रिय है। उस गैंग के द्वारा पूर्वी उत्तर-प्रदेश के जनपदों एवं बिहार मे नकबजनी के कई वारदात हाल फिलहाल में की गईं हैं। इस सूचना को संबंधित जनपदों एवं बिहार के अधिकारियों से साझा करते हुए जानकारी की गई। बिहार के गया जिले के थाना क्षेत्र मगध मेडिकल में करीब एक सप्ताह पूर्व सराफा व्यापारी की दुकान से अज्ञात बदमाशों द्वारा शटर काटकर काफी मात्रा में सोने व चांदी के आभूषण चोरी करने की बात प्रकाश में आई।
गया जिले की पुलिस की एक टीम भी तत्काल यहां पहुंची। मंगलवार की रात जब एसओजी व बिहार पुलिस संयुक्त रूप से थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में मौजूद थी तो मुखबिर से गिरोह की जानकारी मिली। गैंग के कुछ लोग लखनऊ की तरफ से आ रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर हरदोई चौराहे से मेजबान तिराहे के बीच रिलायंस थर्मल पावर को जाने वाले रास्ते के पास नाकाबंदी की। कुछ लोग संदिग्ध अवस्था में पैदल आते दिखाई पड़े। आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग करना शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इनमें अमरपाल उर्फ कैंचा निवासी ग्राम मिल्किया थाना निगोही, विनोद निवासी ग्राम श्रीखेडा थाना निगोही, तिर्मल निवासी ग्राम बलरामपुर थाना निगोही, बहादुर निवासी ग्राम बलरामपुर थाना निगोही, मंती निवासी ग्राम बलरामपुर थाना निगोही, गोकरण निवासी ग्राम बलरामपुर थाना निगोही शामिल हैं।
एसपी एस. आनंद ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के थाना क्षेत्र अलीनगर व थाना क्षेत्र बबूरी तथा बिहार राज्य के जनपद गया के थाना क्षेत्र मगध मेडिकल में सराफा की दुकान काटकर चोरी करने की बात बताई है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
यह हुई बरामदगी
नौ किलो चांदी के आभूषण, 11,23,100 रुपये, एक किलो 100 ग्राम चांदी के आभूषण, 400 ग्राम चांदी के आभूषण, तीन तमंचे, छह कारतूस, तीन चाकू, नकब लगाने के पांच उपकरण, एक कैश मैमो/ बिल पर्ची, दो हिसाब पर्ची, चार मोबाइल आदि।