फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sisters became emotional while tying rakhi to brothers in Bareilly District Jail

बरेली में रक्षाबंधन की धूम: जेल में किए गए विशेष इंतजाम, बंदी भाइयों को राखी बांधते समय बहनें हुईं भावुक

Thu, 31 Aug 2023 01:58 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Aug 2023 01:58 PM IST
सार

रक्षाबंधन के पर्व पर बरेली जिला जेल और केंद्रीय जेल दोनों जगह विशेष इंतजाम किए गए हैं। दूर-दराज से जेल में भाइयों को राखी बांधने आईं बहनों की आंखों में आंसू थे। भाइयों को राखी बांधते वक्त कई बहनें रो पड़ीं। 
 

विज्ञापन
Sisters became emotional while tying rakhi to brothers in Bareilly District Jail
जेल में भाई को राखी बांधने के बाद रो पड़ी बहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रक्षाबंधन के पर्व धूम है। बुधवार रात 9:01 बजे भद्रा की बाधा खत्म हुई तो राखी का पर्व शुरू हो गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर अपनी रक्षा का वचन लिया। भाइयों ने भी बहनों को उपहार दिए। बृहस्पतिवार को भी रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है। इस बार जिला जेल और केंद्रीय जेल दोनों जगह रक्षाबंधन को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला जेल में शानदार सजावट की गई है। 

विज्ञापन


जिला और केंद्रीय जेल में सैकड़ों बहनें अपने बंदी भाइयों को राखी बांधने पहुंचीं। रक्षाबंधन पर दोनों जगह सुबह से ही बहनों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सेंट्रल जेल प्रशासन ने बंदी भाइयों व उनकी बहनों के लिए विशेष इंतजाम किए। जिला जेल में भी इस बार भव्य आयोजन किया गया है। जेल परिसर के बाहर टेंट और कुर्सियां लगाकर बहनों को बैठाने की व्यवस्था की गई तो अंदर एक हॉल को समारोह की तर्ज पर सजाकर भाई-बहनों को बैठाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंभाजपा नेता ने चांद पर खरीदी जमीन: बोले- हमारा बेटा चांद जैसा, उसी के नाम कराई एक एकड़ भूमि की रजिस्ट्री

विज्ञापन
विज्ञापन

बहनों को जेल के अंदर जाने की इजाजत दी गई। जेल प्रहरी मिठाई व सामान को जांच करने के बाद ही बहनों को अंदर जाने की इजाजत दे रहे थे। सीमित क्षेत्र में हो रहे इस आयोजन में गुब्बारों व फूल पत्तियों से अनोखी सजावट की गई। वरिष्ठ जेल अधीक्षक विपिन मिश्रा की देखरेख में कार्यक्रम चला। दूर-दराज से जेल में भाइयों को राखी बांधने आईं बहनों की आंखों में आंसू थे। राखी बांधते वक्त कई बहनें रो पड़ीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed