{"_id":"66b1727e9b1dcfe83206dae5","slug":"sirauli-incident-student-recorded-her-statement-accused-sent-to-jail-aonla-news-c-4-bly1015-453983-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिरौली कांड... छात्रा ने दर्ज कराए बयान, आरोपी को भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिरौली कांड... छात्रा ने दर्ज कराए बयान, आरोपी को भेजा जेल
Tue, 06 Aug 2024 06:16 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर/गुलड़िया। सिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में छात्रा को ले जाने के आरोपी दूसरे समुदाय के युवक को जेल भेज दिया गया। इससे पहले छात्रा के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। चर्चा है कि छात्रा ने आरोपी व उसके भाइयों के खिलाफ बयान दिए हैं।
शनिवार को आरोपी युवक को कोर्ट में पेश किया गया था, लेकिन रिमांड में कुछ कमी होने व छात्रा के बयान दर्ज न होने की वजह से उसे वापस कर दिया था। सोमवार को एक बार फिर सिरौली थाना पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस ने सोमवार को छात्रा के बयान भी दर्ज कर दिए। इंस्पेक्टर सिरौली रवि कुमार ने बताया कि गांव में आगजनी व बवाल करने वालों की गिरफ्तारी की जाएगी। इसके लिए पुलिस की एक टीम बना दी गई है। जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।
बता दें कि सिरौली इलाके के एक गांव निवासी छात्रा दूसरे समुदाय के युवक के साथ चली गई थी। लौटकर आई तो पुलिस ने उसे परिजनों के हवाले कर दिया था। उसी रात छात्रा पक्ष के आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर में आगजनी, तोड़-फोड़ कर उसके परिजनों की पिटाई की थी। पुलिस वाहन में भी तोड़फोड़ की थी। एसएसपी ने इंस्पेक्टर लव सिरोही सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।