फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sir Took a lot of time .. now send home

साहब! बहुत झेल ली वक्त की मार.. अब घर भिजवा दो

Mon, 11 May 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sir Took a lot of time .. now send home
अधिकारी के पैरों पर गिरकर घर जाने की गुहार करता एक मजदूर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

घर भेजने की गुहार लेकर नोडल अधिकारी के पैरों में पड़ा प्रवासी मजदूर

विज्ञापन
मीरगंज। स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज में बनाए गए शेल्टर होम को निरीक्षण करने आए विशेष सचिव एवं नोडल अधिकारी सुशील कुमार के पैरों में घर भेजने की गुहार लगाते हुए बिहार का प्रवासी मजदूर गिर गया। उसने नोडल अधिकारी से कहा कि वक्त की बहुत मार झेल ली, अब हमें घर भिजवा दो। कब तक हम लोग शेल्टर होमों में क्वारंटीन होते रहेंगे। क्या सारी जिंदगी शेल्टर होम में ही कट जाएगी। नोडल अधिकारी ने उसकी समस्या सुनकर जल्द उनका समाधान कराने का आश्वासन दिया। इससे पहले शनिवार को बिहार के प्रवासी मजदूर घर भेजने की जिद करते हुए आमरण अनशन कर चुके हैं। एसडीएम ने उन्हें समझाकर मनाया था, इसके बाद मजदूरों ने खाना खाया था।

प्रवासी मजदूरों को संतुलित भोजन देने के निर्देश

नोडल अधिकारी ने एडीएम मनोज कुमार के साथ स्वामी दयानंद इंटर कॉलेज, राजेंद्र प्रसाद इंटर कॉलेज और कमला देवी इंटर कॉलेज में बनाए गए शेल्टर होम का निरीक्षण किया। फिर तहसील में अधिकारियों के साथ बैठक कर मजदूरों को संतुलित और ठीक समय पर भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अन्य व्यवस्थाएं भी दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम राजेश चंद्र, तहसीलदार अरविंद कुमार तिवारी, सीओ जगमोहन सिंह बुटोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed