फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Silence in markets a day before eid

ईद से एक दिन पहले बाजारों में सन्नाटा

Mon, 25 May 2020 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
Silence in markets a day before eid
श्यामगंज में पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सैलानी, मीरा पैंठ, कांकरटोला में बनी रही भीड़भाड़

विज्ञापन
बरेली। ईद से एक दिन पहले दुकानें खुलने और बंद होने की खबरों के बीच गली-मोहलों में बाजार खुले रहे। सैलानी पर जाम जैसी स्थिति बनी रही। आधे अधूरी खुले श्यामगंज बाजार में दोपहर तक ही खरीदारी हुई। सिविल लाइंस, बड़ा बाजार समेत सभी मुख्य बाजार बंद रहने से तमाम लोग त्योहार पर खरीदारी नहीं कर पाए। रविवार देर शाम तक सोमवार को बाजार खुलने अथवा नहीं खुलने को लेकर परेशान रहे।
गारमेंट, कपड़ा, रेडीमेड, फुटवियर आदि प्रमुख बाजार बंद रहने से ईद पर खरीदारी करने वाले लोग परेशान रहे। हालांकि व्यापारिक संगठन शनिवार देर रात तक रविवार को प्रमुख बाजार खुलवाने के लिए दौड़ लगाते रहे लेकिन प्रशासन ने कोई वादा नहीं किया। इसके बाद रविवार पूरे दिन सोमवार को बाजार खुलने अथवा नहीं खुलने पर चर्चा होती रही। लोगों का मामना था कि त्योहार पर हमेशा बाजार बंद रहते हैं। ईद से एक दिन पहले पुराना शहर, सीबी गंज, सुभाषनगर आदि इलाकों में खरीदारी हुई। सैलानी में उमड़े ग्राहकों के बीच अवैध ई- रिक्शा और ठेले लगाने वालों ने जाम लगा दिया। इससे आवागमन प्रभावित होने के साथ ही ग्राहक भी परेशान दिखे।
विज्ञापन

श्रम विभाग ने कहा आज अवकाश नहीं

सोमवार को ईद है, इस दिन बाजार में अवकाश होने या नहीं होने को लेकर दिन भर चर्चा रही। बीच श्रम विभाग ने स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन में संबंधित जिला अधिकारी ही बाजार बंदी अथवा खुलने संबंधी निर्णय ले सकते हैं। श्रम विभाग की ओर से सोमवार को बाजार बंद का कोई आदेश नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed