{"_id":"61a923b1d08d6e45a014fbe6","slug":"sikh-society-is-taking-a-pledge-to-form-a-socialist-government-bareilly-news-bly467998511","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सिख समाज ले रहा समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सिख समाज ले रहा समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प’
विज्ञापन
सिख समाज के समाज के सम्मेलन में डॉ. अनीस बेग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अनीस बेग ने भाजपा की नीति को बताया जनविरोधी
बरेली। गुरु गोविंद सिंह नगर मॉडल टाउन में बृहस्पतिवार को सपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. अनीस बेग ने सिख समाज कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया। सम्मेलन में बड़ी तादाद में सिख समाज का व्यापारी वर्ग और संभ्रांत लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह भाटिया ने कहा कि भाजपा से त्रस्त होकर सिख समाज सपा की ओर बढ़ रहा है।
डॉ. अनीस बेग ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों की वजह से किसान और आम आदमी हताश, निराश हैं। नोटबंदी से लेकर जीएसटी, महिला उत्पीड़न से लेकर किसान विरोधी कानूनों की नीति जन विरोधी साबित हुई हैं। पुलिस का उत्पीड़न, महंगाई, भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। सालों बाद यह पहला मौका है जब सिख समाज पूरी ताकत से समाजवादियों की सरकार बनाने का संकल्प ले रहा है। सपा महानगर अध्यक्ष शमीम खान सुल्तानी ने कहा कि सपा ने जो घोषणा की हैं, सत्ता में आने के बाद उन्हें हर हाल में पूरा करेगी। इस दौरान सपा प्रवक्ता मोंटी शुक्ला का सिख समाज के लोगों ने स्वागत किया। यहां सरदार बंता सिंह, हरजीत सिंह, नवनीत सिंह, राजीव गुप्ता, देवेंद्र तिवारी, कुलदीप सिंह, चरण पाल सिंह, गुरचरण सिंह लांबा, हरविंदर सिंह बेदी, अनुराग त्यागी, अंकित यादव आदि मौजूद रहे। ब्यूरो