फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shutdown in Parsakheda Industrial Area for wire replacement

Bareilly News: परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में तार बदलने के नाम पर शटडाउन

Sun, 26 Oct 2025 03:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 03:01 AM IST
विज्ञापन
Shutdown in Parsakheda Industrial Area for wire replacement
बरेली। पुरानी लाइन हटाकर नए तार डालने के लिए परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में पांच दिनों से लगातार बिजली कटौती की जा रही है। शटडाउन की वजह से इंडस्ट्री का उत्पादन घट गया है। श्रमिक दिनभर खाली बैठे रहते हैं। इससे उद्यमी बेहद परेशान है। उनका कहना है कि दो दिन में तार बदलने की बात कही गई थी, पर पांच दिन में भी काम पूरा नहीं हुआ। खामियाजा उद्योग जगत को भुगतना पड़ रहा है। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में 200 से अधिक छोटे-बड़े कारखाने व उद्यम लगे हैं। बिजली कटौती की वजह से 50 से अधिक इंडस्ट्री प्रभावित हो रही हैं। कई उद्योगपतियों के यहां मजदूर खाली बैठे रहते हैं।
विज्ञापन

उद्यमियों ने बयां किया दर्द
उद्यमी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को सुबह 10 से शाम चार बजे तक शटडाउन लिया गया था। विद्युत निगम के कर्मचारियों ने उन्हें बताया था कि पांच बजे बिजली आ जाएगी। इस पर भरोसा करके उन्होंने नाइट शिफ्ट के लिए शाम को चार बजे से श्रमिकों को फैक्टरी में बुला लिया था, लेकिन बिजली साढ़े छह बजे आई। इस वजह से कई श्रमिक लौट गए, उत्पादन नहीं हो सका। ब्यूरो
विज्ञापन

--
परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया की बिजली लाइन बेहद पुरानी है और बार-बार फाॅल्ट होते हैं। इससे निजात के लिए नई लाइन डाली जा रही है। शटडाउन लेकर रोज किसी एक क्षेत्र में काम कराया जा रहा है। पूरी इंडस्ट्री की आपूर्ति बाधित नहीं करते हैं। यह काम अगले दो दिनों में पूरा हो जाएगा। इसके बाद इंडस्ट्री को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी। - ब्रह्मपाल सिंह, अधीक्षण अभियंता, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड
विज्ञापन
विज्ञापन

आज भी बंद रहेगी बिजली

विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि परसाखेड़ा इंडस्ट्रियल एरिया के रोड नंबर पांच के जर्जर तार बदलने के लिए रविवार सुबह 10 से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed