फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shops to be removed before start construction of Qutubkhana flyover

कुतुबखाना फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने से पहले हटाई जाएंगी दुकानें

Wed, 20 Jan 2021 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shops to be removed before start construction of Qutubkhana flyover
demo photo - फोटो : demo photo

निर्माण पूरा होने तक मोती पार्क या आसपास के कॉलेज ग्राउंड में कराई जाएंगी शिफ्ट
विज्ञापन

व्यापारियों की सहूलियत के लिए सौ मीटर से ज्यादा दायरे में नहीं होगा पुल का निर्माण

बरेली। कुतुबखाना बाजार में जब फ्लाईओवर का निर्माण शुरू होगा, वहां निर्माण स्थल के दायरे में आने वाली दुकानों को वहां से शिफ्ट करने की योजना है। स्मार्ट सिटी के अफसरों ने इस पर अभी से मगज खपाई शुरू कर दी है। अफसरों के मुताबिक निर्माण पूरा होने तक दुकानों को मोती पार्क या पास ही के किसी कॉलेज ग्राउंड पर स्थापित करा दिया जाएगा ताकि व्यापारियों को इस अवधि में कोई नुकसान न हो।
कुतुबखाना फ्लाईओवर के बजट को मंजूरी मिलने के बाद अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है। स्मार्ट सिटी के अफसर दो महीने के अंदर फ्लाईओवर का निर्माण शुरू करने के साथ यह भी कोशिश कर रहे हैं कि कुतुबखाना इलाके के व्यापारियों को पुल के निर्माण की वजह से कोई खास दिक्कत न हो। स्मार्ट सिटी के सीईओ अभिषेक आनंद ने बताया कि फ्लाईओवर के निर्माण के दौरान व्यापारियों का व्यापार किसी भी तरह प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। योजनाबद्ध ढंग से जल्द से जल्द फ्लाईओवर का निर्माण पूरा किया जाएगा। व्यापारियों की सहूलियत के लिए तय किया गया है कि सौ मीटर से ज्यादा दायरे में काम नहीं किया जाएगा। इस दायरे में अगर किसी व्यापारी का कारोबार प्रभावित होगा तो उससे बात कर आसपास ही किसी सरकारी जगह पर उसकी दुकान स्थानांतरित करा दी जाएगी। काम पूरा होने के बाद व्यापारी अपनी दुकान पर आकर कारोबार शुरू कर पाएंगे। पूरे बाजार में इसी तरह निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कि वह इस मुद्दे पर जल्द ही व्यापारियों से बात भी करेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि सोमवार को हुई स्मार्ट सिटी बोर्ड की बैठक में टू लेन के सीधे फ्लाईओवर के संशोधित बजट को मंजूरी दे दी गई थी। संशोधित प्रस्ताव के मुताबिक अब फ्लाईओवर की लागत 136 करोड़ की होगी। उसकी लंबाई 1590 मीटर से घटाकर 1577 मीटर कर दी गई। बैठक में यह भी तय हुआ था कि सर्वे के बाद अगर वाई शेप फ्लाईओवर बनाना मुमकिन हुआ तो बजट को एक बार फि र संशोधित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed