{"_id":"65f2931aa188dde472088900","slug":"shooter-asif-goes-live-from-jail-asif-khan-accused-of-murder-of-pwd-contractor-of-shahjahanpur-2024-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Video: जेल में बंद शूटर आसिफ इंस्टाग्राम पर आया लाइव, वीडियो में बोला- स्वर्ग में हूं, चिंता की कोई बात नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: जेल में बंद शूटर आसिफ इंस्टाग्राम पर आया लाइव, वीडियो में बोला- स्वर्ग में हूं, चिंता की कोई बात नहीं
Thu, 14 Mar 2024 11:58 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:58 AM IST
सार
शाहजहांपुर के पीडब्ल्यूडी ठेकेदार की हत्या का आरोपी आसिफ खान सेंट्रल जेल में बंद है। जेल में बंद शूटर आसिफ इंस्टाग्राम पर लाइव आया। एसपी सिटी ने जेल में छापा मारा, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। जेल प्रशासन पेशी का वाकया बता रहा है।
विज्ञापन
shooter Asif
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सेंट्रल जेल में बंद शूटर आसिफ खान ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर बताया कि वह स्वर्ग में है तो दुश्मनों से लेकर अफसर तक सन्न रह गए। शूटर का वीडियो वायरल होने के बाद एसपी सिटी ने अमले के साथ जेल में छापा मारा, लेकिन आसिफ पर मोबाइल नहीं मिला। पुलिस इसे जेल का वीडियो तो जेल प्रशासन शाहजहांपुर में पेशी का वाकया बताकर टाल रहा हैं।
वर्ष 2019 में शाहजहांपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के ठेकेदार राकेश यादव की हत्या कर दी गई थी। हत्या कराने के लिए भाड़े के शूटर बुलाए गए थे। इनमें मेरठ का आसिफ खान भी शामिल था। आसिफ इन दिनों बरेली सेंट्रल जेल में बंद है।
अब आसिफ का इंस्टाग्राम पर लाइव चैट करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। शाहजहांपुर के अफसरों से मिली जानकारी के बाद एसएसपी के निर्देश पर एसपी सिटी राहुल भाटी पुलिस बल के साथ सेंट्रल जेल पहुंचे और आसिफ व आसपास की बैरक चेक कीं। तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला तो टीम लौट आई।
विज्ञापन
जेल से ही वायरल हुआ वीडियो
पुलिस की छानबीन और वीडियो में पीछे दिख रहीं दीवारों पर गौर करें तो यह बात साफ हो रही है कि वीडियो जेल में ही बनाकर वायरल किया गया है। सेंट्रल जेल टू में इस तरह की गतिविधियां अशरफ व अतीक अहमद की सजा के दिनों में होती रही थीं।

Trending Videos
उमेशपाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद और अशरफ का नाम सामने आने के बाद जेल प्रशासन की लापरवाही और मिलीभगत उजागर हुई थी। जांच में सामने आया था कि अशरफ जेल में बंद रहने के दौरान मोबाइल इस्तेमाल करता था। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने भी माना कि वीडियो बाहर का नहीं है।
जेल अधीक्षक दे रहे सफाई, वीडियो बाहर बनाई
सेंट्रल जेल के प्रभारी जेल अधीक्षक विजय कुमार राय के मुताबिक महाशिवरात्रि से एक दिन पहले आसिफ पेशी पर शाहजहांपुर गया था। वहीं किसी पुलिसकर्मी या फिर करीबी का मोबाइल लेकर उसने यह वीडियो बनाकर वायरल कर दी होगी। जेल में किसी बंदी पर मोबाइल होने या वीडियो बनाने का सवाल नहीं उठता।

आसिफ ने कहा- चिंता की कोई जरूरत नहीं
आसिफ वीडियो में कह रहा है कि वह स्वर्ग में हैं। आ रहे हैं जल्दी, चिंता करने की कोई बात नहीं है। बाबा बकाले का आशीर्वाद है और बड़ों का भी। आसिफ हाथ हिलाकर हैलो ब्रदर कहता है और कहता है कि दोस्त तो दिल में रहते हैं। जिंदगी में सब कुछ पैसा ही नहीं होता। संबंध कमाना भी जरूरी होता है। लोग पूरी जिंदगी गुजार देते हैं पर पैसा नहीं कमा पाते। संबंध जरूर बनाने चाहिए।

मृतक के भाई ने की शिकायत
वहीं, पुरानी रंजिश को लेकर पीडब्ल्यूडी के ए प्लस ठेकेदार राकेश गुप्ता की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी शूटर मोहम्मद आसिफ खान के इंस्टाग्राम आईडी से लाइव करने के बाद मृतक के भाई राजेश यादव ने एसपी, सीओ और सदर बाजार इंस्पेक्टर को मामले से अवगत कराया है। बृहस्पतिवार को वह डीएम से मिलकर मामले से शिकायत करेंगे।

दो दिसंबर 2019 को पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर हत्या की गई थी। राकेश यादव निजी गनर सोनू जायसवाल व चालक शादाब के साथ कार्यालय के मेन गेट पर खड़े थे। तभी दो लाेगों ने पिस्टल से गोली मार दी थी।
14 दिसंबर को तत्कालीन एसपी एस.चनप्पा ने आरोपी आसिफ को गिरफ्तार कर लिया था। सुपारी के तौर पर 20 लाख रुपये की रकम तय की थी। आसिफ, राहुल चौधरी ने हत्या की थी। तीसरा साथी गोपाल अलग खड़ा रहा था।