फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shocking revelation in Rupvati murder case two accused arrested

बहन की मौत का बदला!: बरेली में भाई ने रची साजिश, दोस्तों संग मिलकर की रूपवती की हत्या; दो गिरफ्तार

Wed, 20 Nov 2024 05:50 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 20 Nov 2024 05:50 PM IST
सार

बरेली में महिला रूपवती की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार जेल भेजा है। तांत्रिक समेत दो आरोपी फरार हैं। 

विज्ञापन
Shocking revelation in Rupvati murder case two accused arrested
रूपवती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में रूपवती हत्याकांड में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक एक आरोपी की बहन की अप्रैल में मौत हो गई थी। उसे शक था कि रूपवती ने उसकी हत्या की है। इसका बदला लेने के लिए उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। हत्याकांड में एक तांत्रिक का नाम भी सामने आया है। पुलिस आरोपी के फरार साथी और तांत्रिक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी मानुष पारीक ने बुधवार को रूपवती हत्याकांड में खुलासा किया। एसपी सिटी ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी सार्थक और सागर को जेल भेजा गया है। पूछताछ में आरोपी सार्थक ने बताया कि रूपवती से उसके परिवार का विवाद चल रहा था। वह परिवारवालों को जान से मारने की धमकी देती थी। इस बीच अप्रैल 2024 में उसकी बहन का शव फंदे से लटका मिला। उसके परिवार ने बिना कोई कार्रवाई के उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बरेली सड़क हादसा: एक-दूसरे पर जान छिड़कते थे दोनों दोस्त, साथ ही तोड़ा दम; मौत की खबर सुन रो पड़े लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

 

तांत्रिक बोला था- बहन की मौत में महिला का हाथ 
इकलौती बहन की मौत से सार्थक के दिमाग में यह बैठ गया कि उसकी हत्या रूपवती ने की है। यह बात उसके दिमाग में तब और घर कर गई, जब तांत्रिक जगदीश ने उसकी बहन की मौत में किसी महिला का हाथ होने की बात कही। इस पर सार्थक ने बदला लेने की ठान ली। उसने सिकलापुर मिट्ठूमल चौक निवासी सागर और मठ की चौकी निवासी निखिल चंद्रा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 

बारादरी इलाके के संजयनगर में बरातघर के पास नॉनवेज का ठेला लगाने वाली रूपवती 16 नवंबर की रात जब घर लौट रही थीं तो बाइक सवार सागर और निखिल वहां पहुंचे। वहां सार्थक पहले से ही खड़ा था। उसके इशारे पर निखिल ने रूपवती की पीठ पर गोली मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। वारदात के बाद बाइक सवार आरोपी फरार हो गए। सार्थक भी वहां से चला गया। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने सार्थक और सागर को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed