फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Shivpal Singh Yadav big statement regarding contesting elections from Badaun seat shared his feelings in post

UP: बदायूं सीट पर चुनाव लड़ने को लेकर शिवपाल सिंह का बड़ा बयान, पोस्ट में शेयर की दिल की बात

Thu, 14 Mar 2024 11:58 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 14 Mar 2024 11:58 AM IST
विज्ञापन
Shivpal Singh Yadav big statement regarding contesting elections from Badaun seat shared his feelings in post
शिवपाल सिंह यादव व अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
बदायूं से सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव ने बदायूं को लेकर एक्स पर पोस्ट की है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से बदायूं में जनसंपर्क यात्रा पर हूं। मन में बदायूं से जुड़े ढ़रों किस्से और यादें हैं। 
विज्ञापन


सपा के वरिष्ठ नेता शिवपाल यादव (चाचा) को बदायूं सीट के लिए 22 फरवरी को उम्मीदवार घोषित किया था। वह 21 दिन तक नहीं आए। हालांकि स्वास्थ्य ठीक न होने का हवाला देकर वह बदायूं नहीं आए। जिसके बाद में उनके चुनाव की कमान उनके बेटे आदित्य को सौंपी गई थी। 
विज्ञापन


उनका कार्यक्रम दो बार तय होने के बाद रद्द हो गया था। इसकी वजह से चाचा के टिकट को लेकर जिले में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई थी। यहां तक की टिकट बदलने तक की चर्चाएं होने लगी थीं। लेकिन शिवपाल यादव ने उन चर्चाओं पर बृहस्पतिवार सुबह विराम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवपाल सिंह यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट की। जिसमें उन्होंने कहा कि आज से बदायूं में जनसंपर्क यात्रा पर हूं, इस क्षेत्र से दशकों पुराना आत्मीय रिश्ता, मन में बदायूं से जुड़े ढेरों किस्से और यादें हैं।

Trending Videos

अपनी इस पोस्ट में शकील बदायूंनी की एक शायरी भी लिखी है।
कैसे कह दूं कि मुलाकात नहीं होती हैं,
रोज मिलते हैं मगर बात नहीं होती है।

उनके भतीजे दो बार रहे बदायूं से सांसद
बदायूं सीट सपा की परंपरागत सीट मानती जाती है। क्योंकि वर्ष 1996 से 2009 तक यह सीट लगातार छह बार सपा के कब्जे में रही है। हालांकि 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संघमित्रा मौर्य से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को हार का सामना करना पड़ा था। अब शिवपाल सिंह यादव फिर से बदायूं सीट सपा को दिलाने के लिए मैदान में उतरे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed