{"_id":"5e66a1118ebc3eeb694679d3","slug":"shire-khyal-khanna-kanpuri-gets-the-title-of-mahamurkha-bareilly-news-bly3990403168","type":"story","status":"publish","title_hn":"शायर ख्याल खन्ना कानपुरी को मिला महामूर्ख का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शायर ख्याल खन्ना कानपुरी को मिला महामूर्ख का खिताब
विज्ञापन
जेसी पालीवाल के निवास पर आयोजित मूर्ख सम्मेलन में शामिल लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
कल्चरल एसोसिएशन ने होली पर किया महामूर्ख सम्मेलन
विज्ञापन
बरेली। होली के पूर्व दिवस पर कल्चरल एसोसिएशन एवं जिला समारोह समिति की ओर से संस्था कार्यालय पर महामूर्ख सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें शायर ख्याल खन्ना कानपुरी को महामूर्ख के खिताब से नवाजा गया। अन्य कवियों और शायरों को भी विभिन्न उपाधियां दी गईं।
महामूर्ख सम्मेलन के मुख्य अतिथि व्यापारी नेता देवेंद्र खंडेलवाल ने कहा कि महामूर्ख सम्मेलन सही मायने में महाबुद्धिजीवी सम्मेलन है। अध्यक्षता करते हुए संस्था अध्यक्ष एवं कबीर पुरस्कार प्राप्त जेसी पालीवाल ने कहा कि हमें प्रसन्नता है कि इस कार्यक्रम में सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं। मुख्य अतिथि देवेंद्र खंडेलवाल, जेसी पालीवाल, कवि सम्मेलन के अध्यक्ष विनय सागर, संयोजक रणधीर प्रसाद गौड़ ने लोगों को उपाधियों से विभूषित किया। इसमें ख्याल खन्ना के अलावा मूर्ख शिरोमणि से अनिरुद्ध शर्मा, मूर्ख भूषण से ऋषि कुमार शर्मा, मूर्ख रत्न से भारतेंदु सिंह, शाने हिंदुस्तान से मसर्रत अली, शाने बरेली से रामकुमार अफरोज, शाने रुहेलखंड से शरबत परवेज नवाजे गए। व्यंग शिरोमणि से एसके कपूर, गोलमाल शिरोमणि से मनोज दीक्षित, व्यंग्यश्री से रमेश अग्रवाल, गोलमालश्री से उमेश त्रिगुणात्मक, व्यंग्य भूषण से रोहित राकेश को विभूषित किया गया। आयोजन में दिनेश पालीवाल, रंजीत वालिया, रंजीत बाबा, सिराज अली, दिलशाद हुसैन, पवन कालरा आदि का सहयोग रहा।