{"_id":"5e3c81fa8ebc3ee5ac312a87","slug":"shia-waqf-board-chairman-wasim-rizvi-met-chinmayananda","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिन्मयानंद से मिले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिन्मयानंद से मिले शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी
Fri, 07 Feb 2020 02:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 07 Feb 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
चिन्मयानंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेल से रिहा होने के बाद चिन्मयानंद से मुलाकात करने के लिए शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी भी कल देर रात मुमुक्षु आश्रम पहुंचे। वहीं, अयोध्या से जुड़े मैनपुरी के कुछ संतों ने भी उनसे मुलाकात की। इस दौरान अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
अटकलें लगाई जा रहीं हैं कि वह अयोध्या जा सकते हैं। हालांकि, बृहस्पतिवार को उन्होंने शिक्षण संस्थाओं में पहुंचकर स्टाफ से कार्य को लेकर बात की और लेखाजोखा देखा।
विज्ञापन
बुधवार देर रात तक समर्थकों से घिरे रहने और उन्हें प्रसाद स्वरूप भोजन कराने के बाद बृहस्पतिवार सुबह चिन्मयानंद उठे तो उन्होंने एसएस कॉलेज, एसएस लॉ कॉलेज, एसएसएमबी शिक्षण संस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
वहां के स्टाफ के साथ मीटिंग कर शिक्षण व्यवस्था की जानकारी लेने के साथ ही कॉलेज से जुड़े अभिलेख भी देखे। बृहस्पतिवार को भी उनसे मिलने वालों का आना-जाना लगा रहा, लेकिन भाजपा से जुड़ा कोई बड़ा नेता या पदाधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा।
आश्रम से जुड़े लोगों ने बताया कि शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी देर रात चिन्मयानंद से मिलने पहुंचे थे। जहां दोनों के बीच अयोध्या में राममंदिर निर्माण की दिशा में बढ़ रहे प्रयासों को लेकर चर्चा हुई। इस चर्चा में मैनपुरी के कुछ साधु-संत भी शामिल रहे।