फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   She poured petrol on herself and set herself on fire

Bareilly News: खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, महिला झुलसी, हालत नाजुक

Fri, 17 May 2024 06:28 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
She poured petrol on herself and set herself on fire
फरीदपुर। पेट्रोल डालकर महिला ने अपने आप को आग लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, जिससे महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन महिला को नगर के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत चिंताजनक बताते हुए बरेली रेफर कर दिया है। महिला द्वारा आत्महत्या करने के प्रयास का अभी कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


नगर के मोहल्ला फर्रखपुर निवासी प्रभास की पत्नी पारुल (25) ने बृहस्पतिवार देर शाम आत्महत्या करने के लिए अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। आग लगने के बाद पारुल चीखने चिल्लाने लगी। तभी दौड़े मोहल्ले वालों एवं परिजनों ने बचायचा, तब तक वह बुरी तरह झुलस गई। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों के अनुसार पारुल की शादी लगभग पांच वर्ष पूर्व हुई थी। पारुल को एक चार वर्ष का लड़का है। महिला द्वारा आत्महत्या के प्रयास की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदपुर इंस्पेक्टर रामसेवक ने बताया कि पारुल का ससुराल वालों के बीच झगड़ा हो गया था। उसके बाद उसने आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। हालात गंभीर बताई जा रही है। अभी घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं मिली है। पारुल के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed