कृष्ण भक्त शहनाज की कहानी: पूजा करने पर शौहर ने दिया तलाक, पवन ने थामा हाथ; हिंदू रीति-रिवाज से लिए फेरे
मिश्रित आबादी का गांव होने के कारण शहनाज हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होती थी। उसकी भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था बढ़ती गई। निकाह के बाद उसके शौहर को उसका पूजा करना रास नहीं आया और तलाक देकर घर से निकाल दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली में भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति करने पर शहनाज को उसके शौहर ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह अपने मायके चली गई। वहां उसने बचपन के साथी पवन को आपबीती सुनाई। इस पर पवन ने उसका साथ दिया। दोनों ने एक-दूसरे का हाथ थामने का फैसला कर लिया। शहर के मढ़ीनाथ स्थित अगस्त्य मुनि आश्रम में पवन और शहनाज ने हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह कर लिया।
फरीदपुर के गांव ढहरी निवासी शहनाज का निकाह 2018 में हुआ था। मिश्रित आबादी का गांव होने के कारण शहनाज हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होती थी। इस दौरान शहनाज की आस्था भगवान श्रीकृष्ण में बढ़ती गई। वह प्रतिदिन भगवान की पूजा करती थी। निकाह के बाद ससुराल में भी शहनाज ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करनी नहीं छोड़ी। वह चोरी छिपे अपने आराध्य की आराधना करती रही।
ये भी पढ़ें- शादी करके फंस गया...: जिंदगी में कई गलतियां की, पर इस बार बड़ी गलती हुई; सुसाइड नोट लिख कांस्टेबल ने दी जान
निकाह के दो महीने बाद ही शौहर ने शहनाज को भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करते हुए देख लिया। इस पर शौहर और ससुरालवालों ने विरोध किया। इसे लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया। शौहर ने नाराज होकर शहनात को तीन तलाक दे दिया। उसने शौहर और ससुराल वालों को समझाने को प्रयास किया, लेकिन उन्होंने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद शहनाज मायके में रहने लगी। मायके में रहने के दौरान गांव के ही बचपन के साथी पवन से उसकी मुलाकात हुई।