{"_id":"69a5499caa6d8884f70c57cd","slug":"shahjahanpur-youth-in-kuwait-reassures-family-after-missile-explosions-2026-03-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'अम्मी और अब्बू, यहां के हालात ठीक नहीं हैं, धमाके हो रहे', कुवैत से वीडियो कॉल पर परिजनों से बोले अदनान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'अम्मी और अब्बू, यहां के हालात ठीक नहीं हैं, धमाके हो रहे', कुवैत से वीडियो कॉल पर परिजनों से बोले अदनान
Mon, 02 Mar 2026 02:23 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:23 PM IST
सार
शाहजहांपुर के निगोही मोहल्ला के अब्दुल कलाम नगर निवासी एजाज वारसी के बेटे अदनान ने कुवैत से वीडियो कॉल पर कहा कि यहां धमाके हुए हैं। आज भी धमाका हुआ है। तेज सायरन बज रहा है। सभी से सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
परिजन से वीडियो कॉल पर बात करते हुए अदनान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अम्मी और अब्बू...यहां के हालात ठीक नहीं हैं। कुवैत के रौदा से काफी दूर समुद्र किनारे एयरबेस पर शनिवार को मिसाइल गिरने से धमाका हुआ था, आज भी धमाका हुआ है। तेज सायरन बज रहा है। सभी से सुरक्षित स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है। आप लोग परेशान नहीं हों, हम खैरियत से हैं।
यह बात शाहजहांपुर के निगोही मोहल्ला के अब्दुल कलाम नगर निवासी एजाज वारसी से उनके बेटे अदनान ने वीडियो कॉल पर कहीं। अदनान कुवैत के रौदा में ड्राइवर हैं। खाड़ी देशों में तनाव के बाद एजाज वारसी और उनकी पत्नी मुन्नी बेगम बेटे को लेकर काफी फिक्रमंद हैं।
सुबह उसकी कॉल आने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली। अदनान ने बताया कि समुद्र किनारे एयरबेस पर धमाका होने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया। धमाकों की आवाज से लोग दहशत में हैं।

Trending Videos
एलान किया गया है कि सभी लोग सुरक्षित स्थानों पर रहें। सरकारी दफ्तर और स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। सिर्फ अस्पताल इमरजेंसी में खोले गए हैं। दहशत के चलते लोग घरों में कैद हैं और सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। हालांकि, मोबाइल सेवाएं अभी बाधित नहीं हैं।
पूरी रात टेलीविजन से माहौल पर रखी निगाह
खाड़ी देशों में हालात खराब होने के बाद शनिवार की शाम को एजाज वारसी ने बेटे को कॉल लगाया, लेकिन उससे बात नहीं हो पाई। इसे लेकर उनकी पत्नी मुन्नी देवी व तीन भाई काफी परेशान हो गए। परिवार के लोग बराबर टेलीविजन के जरिये माहौल पर निगाह बनाए रहे। सुबह बेटे की कॉल आने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।