{"_id":"6036924a8ebc3ee9054651ed","slug":"shahjahanpur-news-friend-brother-in-law-burnt-with-petrol-for-opposing-rape-student-admitted-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सहेली ने दिया धोखा, दुष्कर्म के विरोध पर पेट्रोल से जलाया, चार हिरासत में, लखनऊ में भर्ती छात्रा ने परिजन को बताई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहेली ने दिया धोखा, दुष्कर्म के विरोध पर पेट्रोल से जलाया, चार हिरासत में, लखनऊ में भर्ती छात्रा ने परिजन को बताई आपबीती
Wed, 24 Feb 2021 11:22 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Feb 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती शाहजहांपुर के एसएस कॉलेज की छात्रा ने परिजन को रूह कंपा देने वाली आपबीती बताई है। जिस दिन घटना हुई उस दिन छात्रा प्रैक्टिकल देने गई थी। उसकी सहेली उसे फोटो कॉपी कराने के बहाने ले गई, लेकिन रास्ते में ही कही गायब हो गई।
इसी बीच सहेली का एक रिश्तेदार और दो अन्य युवक उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उठा ले गए। उससे सुनसान जगह पर दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध के कारण दुष्कर्म नहीं कर सके तो उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। शाहजहांपुर पुलिस ने सहेली और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। सभी से पुलिस अलग-अलग पूछताछ कर उनके बयानों को मिलाने का प्रयास कर रही है।
छात्रा के पिता और चाची ने बताया कि छात्रा और आरसी मिशन थाना क्षेत्र के गाड़ीपुरा मोहल्ले की रहने वाली सहेली पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद के एसएस कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष में पढ़तीं हैं। यहां पर छात्रा का सहेली से एक फाइल को लेकर विवाद हो गया था। तब से वह उससे चिढ़ने लगी थी।
विज्ञापन
22 फरवरी को सहेली फोटो कापी कराने के बहाने उसे साथ ले गई लेकिन रास्ते में ही कहीं गायब हो गई। इसी बीच उसे दो बाइकों के साथ तीन युवक मिले। जिनमें से एक मनीष को वह पहचानती थी। मनीष भी एसएस कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है और उसकी सहेली की बड़ी बहन का देवर था।

छात्र ने छात्रा से बात की और उसे कुछ सुंघा दिया। बेहोश होने पर युवक वहां से छह-सात किलोमीटर आगे नगरिया मोड़ से पहले राईखुर्द गांव के सामने गन्ने के खेत में उसे ले गए। यहां पर छात्रा को होश आया तो उसने गुस्सा जाहिर किया। इस पर आरोपी भी भड़क गए।
उससे जबरदस्ती करने की कोशिश करने लगे। छात्रा युवकों से भिड़ गई। युवक जब छात्रा पर काबू नहीं पा सके तो एक युवक दौड़कर गया और बाइक से पेट्रोल निकाल लाया। इसके बाद उन लोगों ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसे जलता देखकर युवक वहां से बाइक लेकर निकल गए।
छात्रा के बयान में काफी विरोधाभास दिख रहा है। संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। उनके मोबाइल के जरिये उनकी लोकेशन जानने और उनकी कॉल डिटेल से आपसी बातचीत का ब्यौरा निकाला जा रहा है।
एस आनंद, एसपी