फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sewer line work will continue for four more days.

Bareilly News: सीवर लाइन का काम चार दिन और चलेगा

Tue, 17 Mar 2026 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 03:13 AM IST
विज्ञापन
Sewer line work will continue for four more days.
बरेली। श्यामगंज चौराहे पर बीते एक सप्ताह से चल रहा सीवर लाइन का काम पूरा होने में अभी चार दिन का समय और लगेगा। नगर निगम के जलकल विभाग की ओर से यहां काम कराने के दौरान ठोस उपाय न होने से लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जल निगम शहरी की तरफ से करीब सात माह पहले सेंट्रल सिटी जोन में श्यामगंज से चौपुला तक ट्रंक सीवर व 28 किमी ब्रांच सीवर का काम कराया गया। इस दौरान श्यामगंज में 50 मीटर पाइप डालना छोड़ दिया गया था। इसके चलते करीब दो से ढाई हजार घरों के पानी की निकासी सीवर पाइप से नहीं हो पा रही थी। इसको देखते हुए बाद में यह काम नगर निगम को दिया गया।
विज्ञापन

श्यामगंज चौराहे पर एक सप्ताह से काम चल रहा है। यहां पर जेसीबी की मदद से चौराहे के कुछ हिस्से को खोद दिया गया है। जिससे रास्ता संकरा हो गया है। यहां से गुजरने वाले लोगों को जाम का सामना करना पड़ रहा है। सुबह कार्यालय, स्कूल व अन्य जगहों के लिए जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन ...
जलकल से काम कराया जा रहा है। इसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा। लोगों को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए ट्रैफिक पुलिस भी मौके पर है। - संजीव कुमार मौर्या, नगर आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed