{"_id":"5b980e81867a5501350ae1fe","slug":"seven-more-dies-due-to-fever-in-dist","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौबीस घंटे में बुखार से सात और ने तोड़ा दम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौबीस घंटे में बुखार से सात और ने तोड़ा दम
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
Updated Wed, 12 Sep 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदपुर/फतेहगंज पश्चिमी/क्योलड़िया। बुखार से मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को बुखार की चपेट में आने से चार और की जाने चली गईं। इसमें फरीदपुर के तीन, फतेहगंज पश्चिमी के दो और क्योलड़िया के एक लोग शामिल हैं। सभी का कई दिनों से अस्पताल में इलाज चल रहा था।
फरीदपुर के इनायतपुर गांव रेखा (18) वायरल बुखार से पीड़ित थी। कई दिनों से उसका इलाज बरेली में चल रहा था। मंगलवार को उसकी मौत हो गई। वहीं ग्राम जेढ़ में धर्मेंद्र (14) पुत्र ओमकार की बुखार से मौत हो गई। बीसलपुर रोड निवासी जैनब (17) पुत्र इकबाल हुसैन की भी बुखार की चपेट में मौत हो गई। इलाके में अब कुल 26 मौतें हो चुकी हैं। साथ ही शिवपुरी, नगरिया कला, नखी सिंधवा, रम्पुरा रतन, ढढररुआ, रजनापुर, दियोरनिया, करपिया, जिगनिया आदि गांव में कई बुखार से पीड़ित हैं।
उधर, फतेहगंज पश्चिमी में स्टेशन रोड निवासी विकास सक्सेना (33) की बुखार से मौत हो गई। विकास को कई दिन से बुखार था। कस्बे के ही प्राइवेट डॉक्टर से इलाज करा रहे थे। सोमवार रात को अचानक तबियत ज्यादा बिगड़ने पर प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं कैथोला बेनीराम में चुन्नीलाल (35) मौत हो गई। चुन्नीलाल कई दिन से बुखार से पीड़ित थे। गरीबी के चलते वे बरेली के अस्पताल में इलाज नहीं करा पा रहे थे। गांव में झोलाछाप ने उन्हें दिमागी बुखार होना बताया था। वे अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए।
विज्ञापन
वहीं क्योलड़िया में बुखार के चलते कक्षा दो की छात्रा अनुष्का की जान चली गई। वह चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। घरवालाें ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अनुष्का की मौत से घर में मातम पसरा है। बिथरीचैनपुर के क्यारा ब्लॉक के गांव धारुपुर ठाकुरान में बुखार से एक वकील की मौत हो गई। जावेद अली (30) को तीन दिन पहले बुखार आया था। इस गांव में करीब पचास लोग बुखार से तप रहे हैं।
शिविर लगाकर की जांच, दवाएं भी दीं
भोजीपुरा। ब्लॉक क्षेत्र के भैरपुरा गांव में मंगलवार को सीएचसी की टीम ने कैंप लगाकर ग्रामीणों की जांच की और दवाएं बांटीं। इस दौरान टीम 34 मरीजों के ब्लड स्लाइड बनाकर ले गई। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. संचित शर्मा ने बताया कि मझौआ गंगापुर में भी कैंप लगाकर लोगों की जांच के साथ दवाएं बांटी गईं।