फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven including the girl cheated on the pretext of a job

नौकरी का झांसा देकर युवती समेत सात को ठगा

Sun, 21 Nov 2021 01:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Seven including the girl cheated on the pretext of a job
demo photo - फोटो : सोशल मीडिया
युवती से सात और उसके छह रिश्तेदारों से ऐंठ लिए 4.50 लाख रुपये
विज्ञापन

बरेली। सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठग ने युवती और उसके रिश्तेदारों से 11.50 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न लगने पर जब युवती ने रकम वापस मांगी तो ठग धमकी देने लगा। युवती ने एसएसपी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर ठग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा की रहने वाली राहेमीन ने बताया कि वह प्राइवेट नौकरी करती है। करीब तीन साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। युवक ने बताया कि वह एजेंट है और लोन दिलाता है। राहेमीन एमबीए करना चाहती थी, उसने एजुकेशन लोन के लिए आवेदन किया था। युवक ने बताया कि वह उसका लोन पास करा देगा। इसके एवज में उसने 40 हजार रुपये ले लिए। जब लोन नहीं हुआ तो रुपये वापस भी कर दिए। जनवरी में इस युवक ने युवती को बताया कि आयकर विभाग में नौकरियां निकली हैं। उसकी अच्छी खासी जान पहचान है। नौकरी लग जाएगी लेकिन सात लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन

राहेमीन के पिता ने किसी तरह से सात लाख रुपये जुटाकर युवक को दे दिए। नौकरी के लालच में राहेमीन ने लोगों से रकम उधार तक ले ली। दो महीने गुजरने के बाद भी जब कुछ नहीं हुआ तब युवक ने कह दिया कि भर्ती खुलने वाली थी लेकिन किसी कारणवश अभी खुली नहीं हैं। अगर ज्यादा जरूरत हो तो संविदा पर दूसरी जगह नौकरी लगवा सकता है लेकिन वहां कुछ और लोग भी चाहिए। तब राहेमीन ने अपने परिचितों को युवक से मिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक ने छह रिश्तेदारों से करीब 4.50 लाख रुपये नौकरी के नाम पर ऐंठ लिए। संविदा पर भी नौकरी नहीं लगी तब युवती ने अपने रुपये वापस मांगे। कई बार रुपये मांगने पर युवक धमकी देने लगा। थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं ती शनिवार को युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची और ठग के खिलाफ शिकायती पत्र देते हुए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर रकम वापस दिलाने की मांग की। उसने बताया कि ठग एक दरोगा से भी लोन पास कराने के नाम पर ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed