फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven hookah bars and cafes sealed, 12 arrested including three women

Bareilly News: सात हुक्का बार-कैफे सील, तीन महिलाओं सहित 12 गिरफ्तार

Sat, 05 Apr 2025 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Seven hookah bars and cafes sealed, 12 arrested including three women
बरेली। शहर के पॉश इलाके डीडीपुरम में कैफे की आड़ में न केवल हुक्का बार चल रहे हैं, बल्कि शराब भी परोसी जा रही है। बृहस्पतिवार रात आठ बजे से पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने यहां कार्रवाई शुरू की जो शुक्रवार तड़केे पांच बजे तक जारी रही। इस दौरान नायब तहसीलदार विधिक कुमार सिंह ने सात हुक्का बार और कैफे सील किए। तीन महिलाओं और नौ पुरुषों को गिरफ्तार किया गया। नौ हुक्का, 10 बोतल अंग्रेजी शराब और 11 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने 12 नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आबकारी निरीक्षक सुधांशु चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात किसी ने पुलिस की गोपनीय हेल्पलाइन पर कॉल करके डीडीपुरम इलाके में कैफे की आड़ में हुक्का बार संचालित होने की जानकारी दी। पुलिस की सूचना पर वह भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सबसे पहले वी-लव कैफे पर छापा मारा। यहां दो बोतल अंग्रेजी शराब, दो हुक्का बरामद कर मनी सक्सेना और दानिश सक्सेना को हिरासत में लिया गया। इसके बाद डेटली कैफे से दो हुक्का और तीन बोतल शराब मिली। आरती तिवारी, रुचि पासवान, आदित्य शर्मा, अंश तिवारी, आदित्य शर्मा व अमरजीत को रात 1:35 बजे हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद टीम रात 2:10 बजे कोजी कैफे पर पहुंची। वहां से दो हुक्का व दो बोतल शराब मिली। कामेश जायसवाल और अंकित को हिरासत में लिया गया। इसके बाद 3:05 बजे फुटपाथ कैफे पर छापा मारकर तीन हुक्का व तीन बोतल शराब बरामद कर पार्थ खन्ना, क्षितिज सक्सेना व विशाल को हिरासत में लिया गया। कार्रवाई होती देखकर आसपास के कैफे संचालक कैफे बंद करके भाग गए। सूचना पर प्रशासनिक टीम भी आ गई। नायब तहसीलदार विधिक कुमार सिंह ने सात हुक्का बार को सील कर दिया। आरोपी अवैध रूप से हुक्का और शराब परोस रहे थे। उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed