फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seven arrested including husband of nagar panchayat president on charges of cow slaughter

Bareilly: गोहत्या के आरोप में भाजपा की नगर पंचायत अध्यक्ष के पति समेत सात गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Fri, 21 Jul 2023 06:52 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Jul 2023 06:52 PM IST
सार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में पुलिस ने फरीदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों पर गोहत्या और पशु क्रूरता का आरोप है। बृहस्पतिवार रात ये लोग ट्रॉलियों में गोवंशीय पशु ले जा रहे थे। ग्रामीणों ने पीछा कर इन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेजा है। 

विज्ञापन
Seven arrested including husband of nagar panchayat president on charges of cow slaughter
नगर पंचायत अध्यक्ष के पति देवदत्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बहेड़ी क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर गोवंशीय पशु लाए जा रहे थे। उन्हें बुरी तरह से ठूंस ठूंसकर भरा गया था। चुरैली गांव के चौकीदार ने देखा तो उनका पीछा किया। इसी बीच पीछे से फरीदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष की कार आ गई। उस पर भाजपा का झंडा भी लगा हुआ था। सिंगौती गांव के जंगल में शारदा नहर के किनारे आरोपियों ने प्रेशर वाली ट्रॉली से पशुओं को गिरा दिया। 

विज्ञापन


इसी बीच ग्रामीण इकट्ठा हो गए। हंगामा होने लगा। नगर पंचायत अध्यक्ष के पति समेत सहित सात लोगों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उनकी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस सातों लोगों को थाने ले आई। उनके खिलाफ संरक्षित पशुओं को क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाने, गोहत्या करने का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंHoney Trap: युवती की अश्लील हरकतों से सदमे में गई डॉक्टर की जान, अब पुलिस के हत्थे चढ़ी गैंग की सदस्य
विज्ञापन
विज्ञापन


शारदा नहर के किनारे ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर लाए गए संरक्षित पशुओं फेंक दिया गया था, जिसमें तीन गायों की मौत हो गई थी। कई गोवंश घायल हो गए। इसके बाद मौके पर बोलेरो गाड़ी में आए फरीदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के पति देवदत्त राजपूत और ग्रामीणों के बीच काफी कहासनी हुई। 

देवदत्त के साथ कार में बैठे पांच अन्य लोग भी ग्रामीणों को धमकाने लगे। गुस्साएं ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी और वहीं बैठा लिया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके से बरामद हुई कार, ट्रैक्टर ट्रॉली को थाने भिजवा दिया गया।

तीन ट्रॉलियों में भरे गए थे गोवंश 

चुरैली गांव के चौकीदार प्रेमपाल ने पुलिस को बताया कि रात करीब 10 बजे तीन ट्रैक्टर ट्रॉलियों में भरकर संरक्षित पशु सिंगौती गांव के पास बह रही शारदा नदी के किनारे ले जाते देखा तो उसे कुछ शक हुआ। कुछ देर बाद एक ट्रैक्टर ट्रॉली और आ गई। उसके पीछे से भाजपा का झंडा लगी कार चल रही थी, जिसमें चेयरमैन फरीदपुर नगर पंचायत लिखा था। उसने गांव के कुछ लोगों को साथ लेकर पीछा किया। उसकी सूचना पर आसपास के गांवों के लोग जुट गए थे।


चौकीदार प्रेमपाल की तहरीर पर पुलिस ने नगर पंचायत अध्यक्ष के देवदत्त राजपूत, सुनील, गंगाराम, महेंद्र पाल, नरेशपाल, नरेश पाल व ट्रैक्टर चालक मोहसिन के खिलाफ गोहत्या सहित संगीन धाराओ में मुकदमा कायम किया है। सातों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि सूचना पर पुलिस बल मौके पर गया था। मौके पर पकड़े गए लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जेल भेजा गया है। इस मामले की जांच कराई जा रही है। पशुओं को कहां लेकर जा रहे थे, इसमें कौन कौन शामिल है। किसी को बख्शा नहीं जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed