फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Service Road of Chaupula Flyover: Well, let's say that the jam keeps on going, otherwise you don't know how many trains turn every day.

चौपुला फ्लाईओवर की सर्विस रोडः खैर मानें कि जाम लगा रहता है वर्ना न जाने कितनी गाड़ी रोज पलटतीं

Thu, 13 Aug 2020 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 02:22 AM IST
विज्ञापन
Service Road of Chaupula Flyover: Well, let's say that the jam keeps on going, otherwise you don't know how many trains turn every day.
जर्जर चौपुला पुल की सड़क। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

एक फुट तक गहरे और मीटर भर चौड़े गड्ढों पर भारी वाहनों के गुजरने से खतरा बढ़ा
विज्ञापन

सर्विस रोड की मरम्मत कराने के बजाय मिट्टी भरकर पाट दिए थे गड्ढे

बरेली। चौपुला फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर गुजरना मुसीबत बनता जा रहा है। सेतु निगम के इस सर्विस रोड को आधा-अधूरा बनाकर छोड़ देने से बारिश में इसका बुरा हाल हो गया है। कुछ समय पहले सर्विस रोड के गड्ढों को मिट्टी से पाटकर भर दिया गया था लेकिन मिट्टी बहने के बाद अब ये गड्ढे इतने ज्यादा गहरे हो गए हैं कि भारी गाड़ियों के पलटने का खतरा साफ नजर आने लगा है। गनीमत यह है कि यहां अक्सर जाम लगा रहता है, इस कारण ट्रैफिक की रफ्तार थमी रहती है। फिर भी लोग आशंका जता रहे हैं कि भीड़भाड़ में फंसा कोई भारी वाहन यहां पलटा तो बड़ा हादसा हो सकता है।
चौपुला फ्लाईओवर की सर्विस रोड पर करीब अब एक मीटर से ज्यादा चौड़े हो चुके हैं जिनकी गहराई भी एक से डेढ़ फुट तक हो चुकी है। यहां गाड़ियां बुरी तरह हिचकोला खाते हुए निकलती हैं। सबसे बड़ा खतरा यह है कि बारिश का पानी भरा होने की वजह से ये गड्ढे नजर भी नहीं आते। पूरी तरह उधड़ चुके सर्विस रोड के पानी से भरे गड्ढों में अक्सर बाइक गिरती रहती हैं। सर्विस रोड के पास कई जगह बोर्ड बैरिकेडिंग लगाई गई है लेकिन कुछ जगह निर्माण स्थल खुला छोड़ दिया गया है। ट्रैफिक पुलिस के लोग भी मानते हैं कि पानी-कीचड़ से भरे गहरे गड्ढों में भारी वाहन पलटने का खतरा बना हुआ है। इस बीच फ्लाईओवर के लिए सिटी स्टेशन की तरफ भी खुदाई होने से किला की ओर से ओवरब्रिज होते हुए बदायूं रोड पर जाने वाला ट्रैफिक भी फंस रहा है। पटेल चौक की तरफ भी पिलर बनाने के लिए सड़क खोदी गई है। यहां भी लगातार जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

पुलों और सड़कों की मरम्मत का अभियान अक्तूबर में शुरू होगा

बरेली। अक्तूबर में शहर की सड़कों और पुलों पर हुए गड्ढों को भरने के लिए अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए अक्तूबर के पहले सप्ताह में ही सीडीओ लोक निर्माण विभाग और सेतु निगम के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद शहर की ज्यादातर सड़कों पर बेइंतिहा गड्ढे हो गए हैं। लाल फाटक पुल और चौपुला पुल की सर्विस रोड भी उखड़ चुकी है। इन पर एक तो जाम लगा रहता है, दूसरे हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। सीडीओ चंद्रमोहन गर्ग ने बताया कि अभी लगातार बारिश हो रही है, ऐसे में पैचवर्क कराना मुमकिन नहीं है क्योंकि पैचवर्क के बाद कुछ समय सूखने को भी चाहिए। उन्होंने बताया कि अक्तूबर के पहले सप्ताह ही सभी सड़कों के गड्ढे और पुलों की सर्विस रोड और पुलों पर हुए गड्ढे भरवाने के लिए वह लोक निर्माण विभाग और सेतु निर्माण के अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे। उसी आधार पर गड्ढों को चिन्हित कराकर पैचवर्क शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed