फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sent to Armenia for job with Rs 6.30 lakh, returned hungry and thirsty

Bareilly News: 6.30 लाख रुपये लेकर नौकरी के लिए भेजा अर्मेनिया, भूखे-प्यासे लौटे

Wed, 31 Jul 2024 06:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
Sent to Armenia for job with Rs 6.30 lakh, returned hungry and thirsty
बरेली। ठगों ने 6.30 लाख रुपये लेकर तीन युवकों को नौकरी के लिए अर्मेनिया भेज दिया। वहां नौकरी नहीं मिली। तीनों भूखे-प्यासे भटकते रहे, फिर परेशान होकर भारत लौट आए। ठगों पर बारादरी थाने में रिपोर्ट कराई गई है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के थाना जहानाबाद के गांव परेवा वैश्य निवासी रेहान खान ने बताया कि बरेली के जगतपुर रोड निवासी आसिफ शेख, महजबीन शेख, जाहिद शेख, नसरीन और अब्दुल वहीद से उनके अच्छे संबंध थे। इन लोगों ने रेहान से कहा कि कोई विदेश में नौकरी करना चाहता हो तो बताना। रेहान ने अपने भाई इमरान, दोस्त तारिक व अर्जुन को इन लोगों से मिलवाया। तीनों को विदेश भेजने और नौकरी दिलाने के लिए प्रति व्यक्ति 2.10 लाख रुपये खर्चा बताया।
विज्ञापन

इमरान, तारिक और अर्जुन ने मिलकर 6.30 लाख रुपये इन लोगों को दिए। इसके बाद तीनों को अर्मेनिया भेज दिया गया। वहां तीनों को नौकरी नहीं मिली। तीनों वहां फंस गए। सूचना मिलने पर रेहान ने आसिफ शेख से शिकायत की तो उसने कहा कि विदेश भेजने की बात हुई थी, नौकरी की कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेहान ने अपने खर्चे पर तीनों को वापस बुलाया। रेहान ने आसिफ शेख और उसके साथियों से रुपये वापस मांगे तो उसे जमीन पर पटककर गला दबाने की कोशिश की। रेहान की जेब में रखे 10 हजार रुपये भी छीन लिए। एडीजी के आदेश पर बारादरी थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed