{"_id":"652d9c27721e9f084507e614","slug":"send-sanitation-workers-to-villages-not-to-residences-bareilly-news-c-4-1-bly1028-269001-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सफाईकर्मियों को आवासों में नहीं, गांवों में भेजें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सफाईकर्मियों को आवासों में नहीं, गांवों में भेजें
Tue, 17 Oct 2023 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:55 AM IST
विज्ञापन
मीरगंज। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वह अपने आवासों से सफाईकर्मियों को तत्काल गांवों में उनके मूल तैनाती स्थल पर भेजें, नहीं तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने मीरगंज ब्लॉक में डेेंगू-मलेरिया के बढ़ते मरीजों पर चिंता जताते हुए ग्राम प्रधानों और अधिकारियों को साफ-सफाई और कीटनाशक का छिड़काव कराने के निर्देश दिए।
डीएम सोमवार को मीरगंज ब्लाॅक सभागार में प्रधान व अफसरों के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बरेली में 3300 डेंगू और मलेरिया के मरीज हैं, लेकिन अकेले मीरगंज क्षेत्र में 2300 मरीजों का होना चिंताजनक है। कहा कि गांव में कहीं भी गंदा पानी नहीं ठहरे, ऐसे पानी को तालाबों में जाने से भी रोकें। गंदे पानी के लिए एक गड्ढा खोदवाकर उसे पटला डालकर ढक दें, जिससे गंदे पानी में मच्छरों का ठहराव न हो सके। उन्होेंने एडीओ पंचायत मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी और शेरगढ़ को निर्देशित किया कि कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने सफाई कर्मचारियों को अपने आवासों में लगा रखा है, उन्हें तत्काल गांवों में शाम तक भेज दें।
मरीज बोले- बाहर कराते हैं जांच, दवा भी बाहर की
डीएम ने सीएचसी के निरीक्षण के दौरान गंदगी देखकर सफाई के निर्देश दिए। स्टोर रूम में दवाओं के सही से नहीं रखने पर नाराजगी जताई। कुछ मरीजों ने जांचें बाहर से कराने की शिकायत की तो डीएम ने सीएमओ से सीएचसी में ही जांचें कराने के आदेश दिए। मरीजों से पूछा कि दवाइयां अस्पताल से मिलती हैं या बाहर से लानी पड़ती है। इस पर आधे से अधिक मरीजों ने दवाई बाहर से खरीदने की बात कही। इस पर कहा किसी को बाहर से दवा खरीदने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। बाहर की दवा लिखने वाले डाक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी। खाने के बारे में पूछने पर मरीजों ने बताया कि खाना घर से मंगाकर खाते हैं। डेंगू वार्ड में 18 मरीज भर्ती मिले।
विज्ञापन
कान्हा गोशाला मेें मिली बीमार गाय
डीएम ने कान्हा गोशाला मेें पशुओं के खानपान की व्यवस्था भी देखी। एक गाय के बीमार मिलने पर पशु चिकित्साधिकारी को उसका सही से इलाज करने के निर्देश दिए। सात नवंबर को पुनः निरीक्षण की बात कहकर चले गए। कहा कि अगले निरीक्षण में सब कुछ सही मिलना चाहिए।
-- -- --
फतेहगंज पश्चिमी थाने का किया निरीक्षण
फतेहगंज पश्चिमी। डीएम रविंद्र कुमार ने सोमवार शाम थाना का निरीक्षण किया। अभिलेखों के रख रखाव के साथ थाने की पुरानी इमारत देखकर चिंता व्यक्त की।
साढ़े चार बजे डीएम थाने पहुंचे। थाना प्रभारी ललित मोहन और इंस्पेक्टर क्राइम अनिल कुमार की गैर मौजूदगी में दरोगा अवधेश कुमार और हेड दीवान मनोज कुमार ने उन्हें थाना के अभिलेख रख रखाव के बारे में जानकारी दी। शस्त्रागार देखकर ठीक से शास्त्रों के रख रखाव के निर्देश दिए।करीब 15 मिनट रुकने के बाद डीएम चले गए। संवाद