{"_id":"65845168e9498a23380ec225","slug":"seeing-police-checking-bike-suddenly-turned-farmer-dies-after-being-hit-by-bus-2023-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पुलिस को चेकिंग करते देख अचानक मोड़ी बाइक, बस की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पुलिस को चेकिंग करते देख अचानक मोड़ी बाइक, बस की चपेट में आने से किसान की मौत
Thu, 21 Dec 2023 08:37 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 21 Dec 2023 08:37 PM IST
सार
बड़ा बाइपास के लालपुर चौराहे पर रोडवेज बस की चपेट में आने से बाइक सवार किसान की मौत हो गई। बताया गया है कि चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस चेकिंग कर रही थी। किसान ने हेलमेट नहीं लगाया था। पुलिस को देख किसान ने अचानक बाइक मोड़ दी। इसी दौरान बस की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में बड़ा बाइपास के लालपुर चौराहे पर ट्रैफिक पुलिस को देखकर अचानक बाइक मोड़ रहे किसान को पीतलनगरी डिपो की बस ने चपेट में ले लिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। किसान की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे बाद सीओ तृतीय अनीता चौहान ने ग्रामीणों को समझाकर जाम को खुलवाया।
लालपुर निवासी रामबहादुर उर्फ पप्पू (55) बृहस्पतिवार सुबह अपने खेत पर गए थे। सुबह साढ़े 11 बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक जैसे ही वह लालपुर चौराहे की तरफ आए, उन्होंने सामने यातायात पुलिस को चेकिंग करते देखा। उनके पास हेलमेट भी नहीं था।
अचानक मोड़ दी थी बाइक
बताते हैं कि चालान से बचने के लिए उन्होंने अचानक बाइक मोड़ दी। इस दौरान पीछे से आ रही रोडवेज बस ने चपेट में ले लिया। हादसे में उनकी मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास से भीड़ जुटती देख मुरादाबाद निवासी चालक सत्येंद्र बस छोड़कर भागने लगा।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस ने उसे पकड़कर थाने भेज दिया। बस में मौजूद यात्री घबराहट में नीचे उतर आए। लालपुर के तमाम लोग चौराहे पर थे जिन्होंने गांव में कॉल करके पप्पू के परिजनों को बुला लिया। ग्रामीणों ने बस के आगे खड़े होकर रोड पर जाम लगा दिया। उन्होंने नारेबाजी की।

पुलिस ने शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया। कुछ ही देर में ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। इस बीच सीओ तृतीय अनीता चौहान व इंस्पेक्टर इज्जतनगर जयशंकर सिह पुलिस के साथ पहुंच गए। लोगों को समझाकर जाम खुलवा दिया। करीब आधा घंटे बाद यातायात सामान्य हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
यातायात पुलिस की टीम खिसकी
जाम लगाने वाले ग्रामीणों का गुस्सा यातायात पुलिस पर ही फूट रहा था। माहौल भांपकर चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही यातायात पुलिस की टीम खिसक गई। थाने की पुलिस और सीओ पहुंचीं तो ग्रामीणों ने कहा कि पूरे दिन चौराहे पर यातायात पुलिस चेकिंग कर ग्रामीणों को परेशान करती है। पुलिस की चेकिंग की वजह से ही राम बहादुर की जान गई है।
इनमें से कुछ लोग यातायात पुलिस की उसी टीम और बस ड्राइवर को मौके पर बुलाने के लिए अड़ गए। सीओ और इंस्पेक्टर ने उन्हें समझाया कि मामले में जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्हें बताया गया कि बस चालक को पकड़ लिया है, उसके खिलाफ तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट लिखी जाएगी। तब ग्रामीणों ने जाम खोला।