{"_id":"5a1c79784f1c1b96698b5bc0","slug":"security-of-327-polling-stations-handed-over-to-four-thousand-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"327 मतदान केंद्रों की सुरक्षा चार हजार पुलिसकर्मियों के हवाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
327 मतदान केंद्रों की सुरक्षा चार हजार पुलिसकर्मियों के हवाले
Updated Tue, 28 Nov 2017 02:15 AM IST
विज्ञापन
िससिपािहहियाों काो िददिश्ाा िननिदेऱ्र्देश्ा िददिये गए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले के 327 मतदान केंद्रों की सुरक्षा चार हजार पुलिसकर्मियों के हवाले रहेगी। मतदान वाले दिन तैनात पुलिसकर्मियों की लोकेशन वायरलेस पर जांची जाएगी। एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने पुलिस लाइन में सोमवार दोपहर चुनाव ड्यूटी ब्रीफिंग की। इस दौरान सभी एसपी, सीओ और थानों के प्रभारी मौजूद रहे।
नगर निगम क्षेत्र के अंदर वोटिंग के लिए 157 मतदान केंद्र बने हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए 135 दरोगा, 588 आरक्षी, 40 मुख्य आरक्षी, 1168 होमगार्ड और करीब 21.5 सेक्शन पीएसी तैनात रहेगी। देहात क्षेत्र की नगर पालिका और नगर पंचायत में होने वाली पोलिंग की सुरक्षा के लिए भी फोर्स तैनात की गई है। सीओ सिटी कुलदीप कुमार की निगरानी में ड्रोन का परीक्षण कराया गया। वोटिंग के दौरान शहर की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा। बरेली पुलिस के पास तीन ड्रोन कैमरे हैं। संवेदनशील बूथों पर कैमरों की निगरानी रहेगी। वहीं, संवेदनशील बूथों पर भी सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है।
आज विकास भवन की तरफ आने से बचें
- पश्चिमी गेट से आने वाले कर्मी अपने वाहन बरेली इंटर कॉलेज मैदान और बरेली कॉलेज के हॉकी ग्राउंड में खड़े कर सकेंगे।
- पूर्वी गेट की तरफ से आने वाले कर्मी अर्बन हाट मैदान और राधेश्याम एन्क्लेव की तरफ मैदान में वाहन खड़े कर सकेंगे।
- मतदान कर्मियों की भीड़ होने के कारण आम वाहन मालिक सुबह 7 बजे से विकास भवन रोड पर आने से बचें।
मतदान केंद्र 327
मतदेय स्थल 1090
दरोगा 226
मुख्य आरक्षी 114
आरक्षी 1107
होमगार्ड 2178
पीएसी (सेक्शन) 32.5
------