फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Second marriage without divorcing wife fir lodged against the accused in Bareilly

Bareilly: पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी, महिला आयोग के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट

Wed, 11 Sep 2024 06:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 Sep 2024 06:38 PM IST
सार

बदायूं जिले के मूसाझाग निवासी युवक ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर पत्नी ने महिला आयोग से शिकायत की। महिला आयोग के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

विज्ञापन
Second marriage without divorcing wife fir lodged against the accused in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। महिला आयोग के आदेश पर उसके खिलाफ सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मढ़ीनाथ निवासी महिला ने बताया कि बदायूं जिले के मूसाझाग निवासी कृष्ण कुमार से उसकी शादी 17 साल पहले हुई थी। कृष्ण कुमार ने कुछ साल पहले उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने न्यायालय में भरण पोषण का मुकदमा दायर किया था। 
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि कृष्ण कुमार ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी महिला से विवाह कर लिया। महिला ने इसकी शिकायत महिला आयोग से की थी। आयोग के आदेश पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed