{"_id":"66e1962f3878262dfd001bfa","slug":"second-marriage-without-divorcing-wife-fir-lodged-against-the-accused-in-bareilly-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी, महिला आयोग के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: पत्नी को तलाक दिए बिना की दूसरी शादी, महिला आयोग के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट
Wed, 11 Sep 2024 06:38 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 11 Sep 2024 06:38 PM IST
सार
बदायूं जिले के मूसाझाग निवासी युवक ने पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी होने पर पत्नी ने महिला आयोग से शिकायत की। महिला आयोग के आदेश पर आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली में पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी करना एक शख्स को महंगा पड़ गया। महिला आयोग के आदेश पर उसके खिलाफ सुभाषनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मढ़ीनाथ निवासी महिला ने बताया कि बदायूं जिले के मूसाझाग निवासी कृष्ण कुमार से उसकी शादी 17 साल पहले हुई थी। कृष्ण कुमार ने कुछ साल पहले उसे पीटकर घर से निकाल दिया। उसने न्यायालय में भरण पोषण का मुकदमा दायर किया था।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि कृष्ण कुमार ने उसे बिना तलाक दिए दूसरी महिला से विवाह कर लिया। महिला ने इसकी शिकायत महिला आयोग से की थी। आयोग के आदेश पर सुभाषनगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन