फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Seats full in Mumbai trains till first week of December

Bareilly News: दिसंबर के पहले सप्ताह तक मुंबई की ट्रेनों में सीटें फुल, आसान नहीं कंफर्म टिकट

Mon, 13 Nov 2023 06:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 13 Nov 2023 06:26 AM IST
सार

दिसंबर के पहले सप्ताह में बरेली होकर मुंबई जाने वाली ट्रेनों में कंफर्म टिकट आसान नहीं है। बरेली-मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनल जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हैं। 

विज्ञापन
Seats full in Mumbai trains till first week of December
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली और छठ पूजा के चलते दिल्ली, पंजाब और हरियाणा की ओर से आने-जाने वाली ट्रेनों में ही नहीं बल्कि बरेली से राजस्थान, गुजरात होते हुए महाराष्ट्र जाने वाली एक स्पेशल समेत तीन ट्रेनों में भी वेटिंग चल रही है। दिसंबर पहले सप्ताह तक बरेली-मुंबई सेंट्रल और बांद्रा टर्मिनल जाने वाली इन ट्रेनों में सीटें फुल हैं। 

विज्ञापन


साप्ताहिक 14314/14313 लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस और 22976/22975 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल में त्योहार के दौरान सीटें फुल होने के कारण रेलवे ने 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट का संचालन शुरू किया है। इस ट्रेन में भी वेटिंग लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन


लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस का संचालन बरेली से आगरा, मुरैना, ग्वालियर, झांसी, भोपाल, नाशिक, थाणे होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनल तक होता है। 22976/22975 रामनगर-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस मथुरा, कोटा, रतलाम, सूरत, वापी होते हुए मुंबई के बांद्रा के बीच चलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट का संचालन बरेली होते हुए मथुरा, भरतपुर, कोटा, सूरत होते हुए मुंबई सेंट्रल के बीच चलती है। इन सभी ट्रेनों में दिसंबर के पहले सप्ताह तक अप-डाउन में वेटिंग है। किसी ट्रेन में दिसंबर के पहले सप्ताह तक कंफर्म सीट नहीं मिल रही। रामनगर-बांद्रा एक्सप्रेस में तो दिसंबर अंत तक यही स्थिति है।

लंबे समय से बरेली होते हुए दक्षिण भारत के लिए भी रेल सेवा की मांग चल रही है। हालांकि, रामनगर-बेंगलुरू के बीच ट्रेन का संचालन प्रस्तावित है। इसके लिए रेलवे बोर्ड की मंजूरी का इंतजार है।

वाराणसी-आनंद विहार के बीच एक और विशेष ट्रेन के दो-दो फेरे
वाराणसी-आनंद विहार के बीच रेलवे एक और स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 05089/05090 वाराणसी-आनंद विहार स्पेशल ट्रेन 14 से 29 नवंबर तक दोनों ओर से दो-दो फेरे लेगी। 05089 बनारस-आनंद विहार 14 और 28 नवंबर को रात नौ बजे वाराणसी से चलने के बाद भदोही, सेप्रतापगढ़, अमेठी, रायबरेली, लखनऊ होते हुए अगले दिन सुबह 8:40 बजे बरेली आएगी और दोपहर 3:30 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 
 

वापसी में 05090 आनंद विहार-वाराणसी स्पेशल ट्रेन 15 और 29 नवंबर को शाम 6:15 बजे आनंद विहार से चलने के बाद रात 11:15 बजे बरेली आएगी और अगले दिन सुबह 9:50 बजे वाराणसी पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed