फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   scoundrel entered the wedding hall and molested the girl in Bareilly

Bareilly News: उत्तराखंड से बरेली तक पीछा करते आया शोहदा, बरातघर में घुसकर युवती से की छेड़खानी

Sat, 14 Feb 2026 01:25 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 14 Feb 2026 01:25 PM IST
सार

बरेली के कैंट क्षेत्र में शादी समारोह में आई युवती से युवक ने छेड़खानी की। आरोप है कि युवक किच्छा से युवती का पीछा करते हुए बरेली पहुंचा और बरातघर में घुसकर उसके साथ शर्मनाक हरकत कर दी। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

विज्ञापन
scoundrel entered the wedding hall and molested the girl in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के कैंट थाना क्षेत्र के नकटिया में शादी समारोह के दौरान उत्तराखंड की युवती से छेड़खानी की गई। रुद्रपुर के किच्छा निवासी युवती ने कैंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित युवती ने थाना प्रभारी राजेश कुमार को बताया कि वह किच्छा की रहने वाली है। वह 12 फरवरी को अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने बरेली आई थी। 

विज्ञापन


युवती का आरोप है कि किच्छा निवासी कासिफ नाम का शोहदा उसका पीछा करते हुए बरेली पहुंच गया और 13 फरवरी की रात करीब दो बजे बरातघर में घुस आया। युवक उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। युवती के विरोध करने और शोर मचाने पर समारोह में मौजूद लोगों ने उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। 
विज्ञापन


इस दौरान कासिफ ने युवती व अन्य लोगों से गालीगलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद भाग गया। पीड़िता के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले भी रुद्रपुर में मामला दर्ज कराया जा चुका है। अब बरेली के कैंट थाने में पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed