फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schools closed for students every Monday of Sawan due to Kanwar Yatra in Bareilly

Bareilly News: सावन के हर सोमवार को स्कूलों में रहेगा अवकाश, जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश

Sun, 28 Jul 2024 03:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 28 Jul 2024 03:28 PM IST
सार

बरेली में कांवड़ यात्रा के चलते सावन के हर सोमवार को स्कूलों में अवकाश रहेगा। डीएम रविंद्र कुमार की ओर से पत्र जारी कर इस संबंध निर्देश दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Schools closed for students every Monday of Sawan due to Kanwar Yatra in Bareilly
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सावन माह के हर सोमवार को बरेली में संचालित सभी बोर्ड के शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा। वहीं, दिल्ली और बदायूं रोड के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी बोर्ड के स्कूलों, तकनीकी संस्थानों, महाविद्यालयों में भी अवकाश रहेगा। हालांकि, इस दौरान विद्यालयों में शासकीय कार्यों के लिए स्टाफ उपस्थित रहेगा। यदि कहीं परीक्षाएं प्रस्तावित हैं तो वह भी यथावत होंगी। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की ओर से पत्र जारी कर यह निर्देश दिए गए हैं। बताया गया है कि सावन के सोमवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में कांवड़िये जलाभिषेक एवं पूजा अर्चना करते हैं। मुख्य मार्ग व महानगर में काफी संख्या में कांवड़ियों के आने से जगह-जगह जाम की स्थिति उत्पन्न पैदा होती है। इसके कारण छात्र-छात्राओं के आवागमन में असुविधा हो सकती है। दुर्घटना का भय भी बना रहता है। इसके मद्देनजर सावन के सभी सोमवार को विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया जाता है। 

विज्ञापन

सोमवार दोपहर तक लागू रहेगा डायवर्जन 
सावन के दूसरे सोमवार से पहले शुक्रवार रात से ही बरेली-बदायूं, बरेली-मथुरा-आगरा और बरेली-दिल्ली, बरेली-हरिद्वार रूटों पर डायवर्जन लागू है। सोमवार दोपहर तक डायवर्जन के दौरान इन रूटों के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा। डायवर्जन के दौरान रोडवेज बसों में बरेली से बदायूं के लिए 17 और अन्य रूटों पर 32 रुपये तक ज्यादा किराया देना होगा।

सावन का अंतिम सोमवार इस बार 19 अगस्त को है। हरिद्वार और गढ़मुक्तेश्वर में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ने के कारण सुरक्षा के मद्देनजर 19 अगस्त तक हाईवे पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। हाईवे की एक लेन कांवड़ियों के लिए आरक्षित है। वहीं शुक्रवार रात से पूरी तरह डायवर्जन लागू कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed