फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   school reopen from today

आज से खुलेंगे स्कूल, खुदी सड़कों से कैसे निकलेंगे बच्चे

Wed, 10 Feb 2021 12:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
school reopen from today
बरेली। शहर की खुदी पड़ी सड़कें और बड़ी मुसीबत बनने की तैयारी में हैं। छठी से आठवीं तक के स्कूल भी बुधवार से खुलने के बाद इन सड़कों पर और भीषण जाम लगने का अंदेशा है। ऐसे में स्कूल आते-जाते हुए बच्चों का जाम में फंसना तय है।
विज्ञापन

नवीं से 12वीं तक की कक्षाएं पूरी क्षमता के साथ मंगलवार से ही शुरू हो चुकी हैं। सुबह और दोपहर के वक्त सड़कों पर इससे ट्रैफिक का लोड बढ़ गया है। मंगलवार को कई सड़कों पर इस दौरान जाम के हालात रहे। जीआईसी रोड और कंपनी बाग रोड पर खासतौर पर भीषण जाम रहा। स्कूलों की छुट्टी होने के बाद बिहारीपुर चौकी से नॉवेल्टी के बीच दोपहर करीब तीन बजे तक जाम लगा रहा। बच्चों को स्कूलों के सामने लगे जाम से निकलने में ही करीब एक घंटा लग गया। अब बुधवार से कक्षा छह से आठवीं तक के भी स्कूल खुलने के बाद हालात और विकराल होने का अंदेशा है। प्रशासन या ट्रैफिक पुलिस की तरफ से इस समस्या से निपटने के लिए कोई इंतजाम भी नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की ज्यादातर सड़कों की स्थिति खराब नहीं हैं। तमाम सड़कें खुदी पड़ी हैं। चौपुला, सेटेलाइट पर फ्लाईओवर के निर्माण की वजह से यातायात प्रभावित है तो कालीबाड़ी, सिविल लाइंस, प्रभा टॉकीज रोड पर सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदाई की जा रही है। जिला उद्योग केंद्र के सामने सड़क को बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया गया है। जल निगम और सेतु निगम की मनमानी से दोनों प्रोजेक्ट घिसट रहे हैं जिसकी वजह से पूरे शहर को जाम की समस्या झेलनी पड़ रही है। माना जा रहा है कि छोटे बच्चों के स्कूल खुलने के बाद सड़कों पर एकाएक ऑटो और ई-रिक्शा की भीड़ बढ़ने से जाम की समस्या और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed