फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   school girl drowned in the Ramganga River her friend was missing in Bareilly

Bareilly News: रामगंगा नदी में डूबने से किशोरी की मौत, सहेली लापता; शारदा पूर्णिमा पर नहाने गई थीं दोनों

Mon, 06 Oct 2025 12:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदपुर (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 06 Oct 2025 12:35 PM IST
सार

बरेली के फरीदपुर क्षेत्र में रामगंगा नदी के खल्लपुर घाट पर हादसा हो गया। यहां सोमवार सुबह नहाने के दौरान दो किशोरियों डूब गई। इनमें एक की मौत हो गई। जबकि दूसरी लापता है। गोताखोर उसे तलाश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
school girl drowned in the Ramganga River her friend was missing in Bareilly
हादसे के बाद ग्रामीणों से जानकारी करते पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह रामगंगा नदी में नहाने के दौरान दो छात्राएं गहरे पानी में बह गईं। डूबने से एक छात्रा की मौत हो गई। उसका शव ग्रामीणों ने नदी से निकाल लिया, जबकि दूसरी का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों से उसकी तलाश करा रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सितारगंज गांव की 10 किशोरियां शरद पूर्णिमा के अवसर पर ऑटो से रामगंगा के खल्लपुर घाट पर नहाने पहुंची थीं। यहां नहाते समय अनीता (17) गहरे पानी में डूबने लगी। उसे डूबता देख उसकी सहेली पूनम (17) ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी तेज बहाव में बह गई।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bareilly News: फरीदपुर में पेड़ पर फंदे से लटके मिले युवक और किशोरी के शव, कई दिनों से लापता थे दोनों
विज्ञापन
विज्ञापन


अनीता की तलाश जारी 
दोनों को डूबता देख अन्य किशोरियां मदद के लिए चीखने लगी। इस पर ग्रामीण नदी में कूद गए। ग्रामीणों ने करीब आधा किमी दूर पूनम को बाहर निकाल लिया। परिजन आनन-फानन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, अनीता की तलाश में गोताखोर लगाए गए हैं। 

दसवीं की छात्रा थीं दोनों 
दोनों किशोरियां दसवीं की छात्रा थीं। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ती थीं। घटना से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed