फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   School cook murdered by crushing his head with brick accused arrested in Bareilly

स्कूल के रसोइया की हत्या: मां के साथ आपत्तिजनक हालत में युवक को देख बेटे का खौला खून, ईंट से कुचला सिर

Mon, 29 Jan 2024 11:33 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 29 Jan 2024 11:33 AM IST
सार

बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र में रविवार को हुई एक स्कूल के रसोइया की हत्या के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटे में राजफाश कर दिया। गांव की महिला से प्रेम प्रसंग के चलते रसोइया की हत्या की गई। महिला के बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
School cook murdered by crushing his head with brick accused arrested in Bareilly
गली में पड़ा मिला था शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के प्राथमिक स्कूल के रसोइया महिपाल सिंह (45) की ईंट से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार सुबह गांव में एक मकान के सामने गली में पड़ा मिला। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर कुछ घंटे में ही मामले का राजफाश भी कर दिया। आरोपी युवक ने स्वीकार किया कि उसकी मां से महिपाल के प्रेम संबंध थे। उसने दोनों को साथ देख लिया था। इसी गुस्से में उसने महिपाल की हत्या कर दी। 

विज्ञापन


महिपाल शाहजहांपुर के जैतीपुर थाने के मगनपुर का निवासी था। वह यहां गांव में 20 साल से रिश्तेदार के यहां रह रहा था। 10 साल से वह यहां प्राथमिक विद्यालय में रसोइया की नौकरी कर रहा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। शनिवार रात महिपाल की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। उसका शव रिश्तेदार के घर के सामने पड़ा मिला। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी व सीओ हाईवे समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


दर्दनाक घटना: कमरे का नजारा देख कांपे लोग, घर में खड़ी बाइकों के कटे थे पेट्रोल पाइप; बड़ा सवाल-हत्या या हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पूछताछ में आरोपी ने उगला सच 
महिपाल के कपड़ों की तलाशी ली गई तो जेब से आपत्तिजनक चीजें मिलीं। घंटेभर में ही पुलिस को पता चल गया कि गांव की ही एक महिला से महिपाल के प्रेम संबंध थे। शक के आधार पर पुलिस ने महिला के बेटे को हिरासत में ले लिया। युवक ने थोड़ी ही देर में सच उगल दिया। आरोपी ने बताया कि महिपाल के उसकी मां से प्रेम संबंध थे। वह कई बार महिपाल को चेतावनी दे चुका था। 
 
शनिवार को जब उसने महिपाल को मां के साथ देखा तो उसका खून खौल उठा। उसने पास में पड़ी ईंट से महिपाल के सिर पर प्रहार कर दिया। लगातार वार करने से महिपाल की मौत हो गई। तब वह खून से सनी ईंट लेकर भाग गया। पुलिस ने वह ईंट भी बरामद कर ली। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed