फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Schedule released for scholarships for classes 9 to 12 in Bareilly

Bareilly News: कक्षा नौ से 12 तक की छात्रवृत्ति के लिए समय सारिणी जारी, जानें कैसे कब खाते में आएगी स्कॉलरशिप

Sat, 25 Jul 2026 11:05 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sat, 25 Jul 2026 11:05 AM IST
सार

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रवृत्ति की समय सारिणी जारी कर दी गई है। छात्रवृत्ति से संबंधित पूरी प्रक्रिया आधिकारिक बेवसाइट के माध्यम से संचालित होगी। नवीनीकरण आवेदन 11 से 25 अगस्त तक जमा किए जा सकेंगे। 

विज्ञापन
Schedule released for scholarships for classes 9 to 12 in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार के निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण अनुभाग की ओर से शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़ा वर्ग को छोड़कर) के छात्र-छात्राओं के लिए पूर्वदशम (कक्षा 9-10) एवं दशमोत्तर (कक्षा 11-12) छात्रवृत्ति योजना की समय सारिणी जारी कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी इंद्रसेन सरोज की ओर से जारी सूचना के अनुसार, छात्रवृत्ति से संबंधित पूरी प्रक्रिया scholarship.up.gov.in के माध्यम से संचालित की जाएगी।

विज्ञापन


समय सारिणी के अनुसार, जिन विद्यार्थियों को अपने छात्रवृत्ति आवेदन का नवीनीकरण कराना है, वे 11 से 25 अगस्त तक आवश्यक संलग्नकों के साथ हार्ड कॉपी विद्यालय में जमा कर सकेंगे। इसके बाद विद्यालयों की ओर से 11 से 30 अगस्त तक छात्रों के बायोमीट्रिक प्रमाणीकरण, प्राप्तांक और उपस्थिति दर्ज कर पात्र आवेदनों को ऑनलाइन आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंBareilly: 'स्त्री शक्ति समृद्धि' का आयोजन आज, बेहतर निवेश की सीख लेकर सशक्त बनेंगी महिलाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली के जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से 31 अगस्त से 10 सितंबर तक सत्यापन किया जाएगा। 17 सितंबर से 10 अक्तूबर के बीच त्रुटिपूर्ण व संदेहास्पद डाटा को सही करने का मौका मिलेगा। धनराशि का अंतरण (ट्रांसफर) 29 सितंबर से पांच अक्तूबर के मध्य किया जाएगा।

इन छात्रों को जमा करनी होगी हार्ड कॉपी 
वहीं, कक्षा नौ से 12 तक के नवीन आवेदन करने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण और संस्थान में हार्ड कॉपी जमा करने की अवधि 11 अगस्त से पांच अक्तूबर तय की गई है। विद्यालयों के इन आवेदनों का सत्यापन 13 अगस्त से 15 अक्तूबर तक होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर पर 16 अक्तूबर से पांच नवंबर तक सत्यापन किया जाएगा। नए आवेदकों के बैंक खातों में धनराशि का अंतरण 25 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 के बीच किया जाएगा।

इसमें स्पष्ट किया गया है कि कक्षा 10 में अध्ययनरत नवीनीकरण के छात्रों के लिए संस्था स्तर से केवल कक्षा 10 में प्रवेश तिथि और कक्षा नौ का परीक्षाफल दर्ज करते हुए आवेदन अग्रसारित होगा। कक्षा 12 के नवीनीकरण वाले विद्यार्थियों को कक्षा 12 की प्रवेश तिथि और कक्षा 11 का परीक्षाफल दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed