फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sarvsharma Seva Samiti also started 300 flowering flowers

सर्वधर्म सेवा समिति ने भी 300 भुलाए फूल सिराए

Mon, 18 Sep 2017 01:45 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 18 Sep 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sarvsharma Seva Samiti also started 300 flowering flowers
phool
अमर उजाला के नौ सितंबर के अंक में ‘हे परिजनों छप्पन भोग नहीं मुक्ति दिला दो..’ शीर्षक से छपी खबर के बाद श्मशान में सालों से रखे फूलों को सिराने के लिए लगातार समाजसेवी आ रहे हैं। रविवार सुबह सर्वधर्म सेवा समिति के पदाधिकारियों ने गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि में रखे वर्षों पुराने फूल कछला घाट पर रामगंगा में सिरा दिए।
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब आठ बजे सर्वधर्म सेवा समिति के सचिव प्रवीन उपाध्याय, उपाध्यक्ष नीलिमा पाठक और मंडल अध्यक्ष आरके शर्मा गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि से करीब 300 फूल गाड़ी से कछला घाट ले गए। उनके साथ पूरन, माली स्वरूप, मुरारी आदि भी थे। गुलाबबाड़ी श्मशान भूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोहर स्वरूप शर्मा से उन्होंने श्मशान में 2-3 साल से रखे फू ल सिराने की अनुमति ली थी। संस्था के सचिव ने बताया कि कछला घाट पर उन्होंने विधि विधान से पूजन के साथ फूल सिराने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराया। उन्होंने कहा, हमने अमर उजाला में प्रकाशित खबर से प्रेरणा लेकर यह कार्य किया है। इसके लिए अमर उजाला परिवार बधाई का पात्र है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed