फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Sample of Strong Pan Masala Fell Threat of Cancer

स्ट्रांग पान मसाला का नमूना फेल, कैंसर का खतरा

Tue, 19 Mar 2019 12:23 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीलीभीत Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 19 Mar 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
Sample of Strong Pan Masala Fell Threat of Cancer
गुटखा बनाने की फैक्ट्री (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Amar Ujala

करीब दो माह पूर्व डीएम के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा बरखेड़ा में स्थित एक दुकान से स्ट्रांग पान मसाला व शहर में स्थित एटा स्वीट्स से पनीर का नमूना भरकर जांच के लिए भेजा गया था। पान मसाला में खतरनाक रसायन गैंबियर की मात्रा पाए जाने से नमूना फेल हो गया। पान मसाला मामले में निर्माता कंपनी व दुकानदार को नोटिस भेजा गया है। वहीं, पनीर का नमूना भी अधोमानक मिला है। 

विज्ञापन


खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहीत अधिकारी विजय कुमार वर्मा ने बताया कि डीएम के निर्देश पर पिछले दिनों जिले में अभियान चलाकर करीब आधा दर्जन नमूने लिए गए थे। इनमें बरखेड़ा स्थित दौलतपुर पट्टी में संदीप किराना स्टोर से 11 फरवरी को गगन ब्रांड के स्ट्रांग पान मसाला और पांच मार्च को शहर के प्रतिष्ठित एटा स्वीट्स से पनीर का नमूना भरकर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया था। इन दोनों नमूनों की जांच रिपोर्ट तीन दिन पूर्व आ गई है। 
विज्ञापन


स्ट्रांग पान मसाला में खतरनाक कैंसर का जनक कहे जाने वाला गैंबियर की मिलावट पाई गई। इसके चलते नमूना फेल हुआ है। जांच रिपोर्ट में नमूना फेल होने की जानकारी पर औषधि विभाग की ओर से व्यापारी व निर्माता कंपनी व इसके होलसेल विक्रेता को नोटिस भेजा गया है। दुकानदार द्वारा होलसेल दुकान से लिए गए पान मसाला का बिल प्रस्तुत किया गया। जिस पर होलसेल व निर्माता कंपनी को नोटिस भेजा जा रहा है। एटा स्वीट्स पर भी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। दोनों ही मामलों में एडीएम कोर्ट में वाद दायर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed