फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   samajwadi party leaders met DM SSP in case of man assaulted by home guards in Bareilly

चौकीदार की पिटाई का मामला: पीड़ित के साथ डीएम-एसएसपी से मिले सपा नेता, FIR में अफसरों के नाम बढ़ाने की मांग

Fri, 17 May 2024 03:01 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 17 May 2024 03:01 PM IST
सार

नवाबगंज तहसील परिसर में चौकीदार वीरेंद्र की दो होमगार्डों ने लात-घूसों के साथ ही राइफल की बट से पिटाई की थी। पुलिस ने होमगार्डों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया। एसडीएम कोर्ट से आरोपियों को जमानत मिल गई। अब इस मामले में सियासत भी शुरू हो गई है। 

विज्ञापन
samajwadi party leaders met DM SSP in case of man assaulted by home guards in Bareilly
पीड़ित चौकीदार के साथ आए विपक्षी दलों के नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के नवाबगंज तहसील परिसर में चौकीदार वीरेंद्र कुमार की पिटाई का मामला तूल पकड़ गया है। लोकसभा चुनाव के बीच इस मामले को लेकर सियासत शुरू हो गई है। शुक्रवार को पीड़ित वीरेंद्र के साथ बरेली लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी रहे प्रवीन सिंह ऐरन, पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन समेत कई संगठनों के नेताओं ने डीएम और एसएसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


वीरेंद्र की ओर से दिए पत्र में लिखा है कि उसे दो होमगार्ड ने बुरी तरह पीटा। उसके सिर पर पैर रखकर बटों से पीटा। फिर रात को उसे थाने बुलाया गया। वहां एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, कोतवाल आदि अधिकारियों ने उसे धमकाया और सादा कागज पर अंगूठा लगवा लिया। पीड़ित ने कहा कि इन अधिकारियों के नाम एफआईआर में बढ़ाए जाएं। साथ ही होमगार्डों पर धाराएं बढ़ाकर जेल भेजा जाए व बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन


ये था मामला 
नवाबगंज से सटे बहोरनगला गांव के वीरेंद्र कुमार थाना नवाबगंज में चौकीदार हैं। मंगलवार को वह अपनी जमीन की फर्द निकलवाने तहसील गए थे। वहां तहसीलदार कार्यालय में तैनात होमगार्ड वीर बहादुर और रामपाल उन्हें देखकर बोले कि सरकार से फ्री का राशन लेते हैं, वोट भी नहीं देते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जब उन्होंने विरोध किया तो दोनों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज की। वीरेंद्र को लात-घूसों व राइफल की बट से पीटा। तहसील में मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला सुर्खियों में आया तो थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने पीड़ित वीरेंद्र की तहरीर पर एससीएसटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान दिया। एसडीएम कोर्ट से आरोपियों को जमानत मिल गई।

एसपी इंटेलीजेंस ने चौकीदार से ली जानकारी
इस मामले में इंटेलीजेंस के एसपी बृहस्पतिवार को नवाबगंज पहुंचे। लोगों से घटना की जानकारी ली। पीड़ित चौकीदार से भी पूछताछ की। एसपी इंटेलीजेंस ने कोतवाल राजकुमार शर्मा से मिलकर अब तक की गई कार्रवाई के बारे में पूछा और साक्ष्य जुटाए। इससे पहले बुधवार रात एसडीएम गोविंद मौर्य के साथ एडीएम प्रशासन दिनेश कोतवाली पहुंचे थे।
 
उन्होंने आरोपी होमगार्डों के साथ ही पीड़ित चौकीदार को थाने बुलाकर उसके बयान दर्ज किए। चौकीदार को रात में थाने में ही रखा। उसे अकेले घर नहीं जाने दिया। सुबह होने पर उसे थाने से छोड़ा गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed